MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन, अब एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे दुल्हन

AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन, अब एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे दुल्हन

AAP के सिंगल विधायकों के खेमे में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले एक साल में कई विधायक शादी कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम के प्रमुख मेंबर यानी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शादी करने जा रह हैं।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 13 2023, 02:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी(AAP) के सिंगल विधायकों के खेमे में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले एक साल में कई विधायक शादी कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम के प्रमुख मेंबर यानी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शादी करने जा रहे हैं। उनकी दुल्हनिया भी एकदम खास हैं। वो हैं- पंजाब कैडर की ही IPS अफसर डॉ. ज्योति यादव। यह शादी दोनों के घरवालों की राजी-खुशी से हो रही है। चर्चाओं में आया यह कपल 25 और 26 मार्च को आनंदपुर साहिब में सादे समारोह में विवाह करेगा। इसकी तैयारियां जारी हैं।

26
Image Credit : Asianet News

मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वालीं डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2019 बैच की अफसर हैं। लुधियाना में ADCP रह चुकीं ज्योति यादव अभी मानसा में एसपी हैडक्वार्टर के पद पर पदस्थ हैं।

36
Image Credit : Asianet News

रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से AAP विधायक हरजोत सिंह बैंस  भगवंत मान सरकार में एजुकेशन मिनिस्टर हैं। इससे पहले वे जेल मंत्रालय संभाल चुके हैं।

46
Image Credit : Asianet News

दिलचस्प बात यह है कि सालभर के अंदर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित AAP के कई विधायक गृहस्थी बसा चुके हैं। इनमें संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज और फिरोजपुर के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर भी शामिल हैं।
 

56
Image Credit : Asianet News

31 वर्षीय हरजोत सिंह बैंस AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वे AAP की पंजाब इकाई में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बैंस ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को 45,780 वोटों से शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें-Viral CCTV में दिखा फैमिली ड्रामा, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, सास ने दिखाए बहू से हुए झगड़े के जख्म

 

66
Image Credit : Asianet News

बैंस बीए एलएलबी (ऑनर्स) हैं। यानी वे पेशे से वकील हैं। इससे पहले 2017 में बैंस ने लुधियाना जिले की साहनेवाल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब वे हार गए थे।

यह भी पढ़ें-13 की उम्र में शादी होते ही विधवा, 45 का दूसरा दूल्हा देखकर मंडप से भागी, जोधपुर के चर्चित मैरिज-कांड की चौंकाने वाली कहानी

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गणतंत्र दिवस से पहले सरहिंद रेलवे पर धमाका, लोको पायलट घायल-क्या यह आतंकी साजिश थी?
Recommended image2
AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?
Recommended image3
Chandigarh Mausam Today: पंजाब वालों सावधान! चंडीगढ़-अमृतसर में दिखेगा ठंड का प्रचंड रूप
Recommended image4
पंजाब में दर्दनाक हादसा: पत्नी-2 बेटियों का मर्डर कर शख्स ने किया सुसाइड
Recommended image5
Shocking: केरल में भिखारी की मौत, बक्सा खोला तो पुलिस के होश उड़ गए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved