दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को दी मंजूरी, गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर से होगी एंट्री

Published : Jan 23, 2021, 10:17 PM IST
दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को दी मंजूरी, गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर से होगी एंट्री

सार

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की इजाजत दे दी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस किसानों को राजधानी से बाहर ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए कह रहे थे। लेकिन किसान दिल्ली में ही ट्रैक्टर परेड निकालने की मांग पर अड़े थे। आखिर में दिल्ली पुलिस ने परेड निकालने की इजाजत दे दी।  

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की इजाजत दे दी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस किसानों को राजधानी से बाहर ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए कह रहे थे। लेकिन किसान दिल्ली में ही ट्रैक्टर परेड निकालने की मांग पर अड़े थे। आखिर में दिल्ली पुलिस ने परेड निकालने की इजाजत दे दी।

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस से बातचीत में ट्रैक्टर मार्च के रूट पर सहमति बन गई है। जल्द ही फाइनल डिटेल तैयार कर ली जाएगी। किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। बैरिकेड हट जाएंगे और किसान दिल्ली में एंट्री करेंगे।  

तीन सीमाओं से दिल्ली में दाखिल होंगे किसान
वहीं, किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि किसान गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड के जरिए दिल्ली में एंट्री करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब किसान हमें ट्रैक्टर परेड का रूट लिखित में देंगे, तभी इस पर फैसला किया जाएगा। 
 
12वें दौर की बातचीत हुई बेनतीजा
इससे पहले शुक्रवार को किसानों और सरकार के बीच 12वें दौर की बातचीत हुई थी। बातचीत बेनतीजा रही। हालांकि, सरकार ने साफ शब्दों में कह दिया कि उन्होंने जो डेढ़ साल तक कृषि कानूनों पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है, उससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। इसके अलावा सरकार ने अगले दौर की बातचीत के लिए तारीख भी तय नहीं की है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?