साड़ी पहनी महिला को एंट्री नहीं देने वाला रेस्टोरेंट हुआ बंद, अवैध तरीके से संचालन का भी आरोप

Published : Sep 29, 2021, 10:59 PM IST
साड़ी पहनी महिला को एंट्री नहीं देने वाला रेस्टोरेंट हुआ बंद, अवैध तरीके से संचालन का भी आरोप

सार

मामला 19 सितंबर का है। यह वीडियो अनीता चौधरी नाम की एक महिला ने twitter पर पोस्ट किया था। वो अपनी बेटी का बर्थडे मनाने रेस्टोरेंट आई थी। अनीता ने बताया कि स्टाफ ने उनकी बेटी को एक साइड ले जाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। 

नई दिल्ली। साड़ी पहनने वाली महिला को रोकने वाला रेस्टोरेंट बंद हो गया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंद करने का नोटिस दिया था। रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के ही चल रहा था। एसडीएमसी के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रयूज गंज के अंसल प्लाजा स्थित एक्विला रेस्तरां को बिना वैध लाइसेंस के संचालन के लिए बंद करने का नोटिस किया था।

क्लोजर नोटिस में रेस्टोरेंट पर लगे कई आरोप

24 सितंबर के क्लोजर नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को एक जांच के दौरान पाया कि यह सुविधा स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के बिना और अस्वच्छ परिस्थितियों में चल रही है। उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया है। नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर रेस्तरां बंद करने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर सीलिंग सहित उपयुक्त कार्रवाई की बात भी कही गई है। 

रेस्टोरेंट मालिक ने बताया, बंद कर दिया नोटिस

रेस्टोरेंट मालिक ने क्लोजर नोटिस का जवाब देते हुए 27 सितंबर को बताया कि उसने व्यापार को बंद कर दिया है। एसडीएमसी हाउस की बैठक में बुधवार को एंड्रयूज गंज के कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने इस मुद्दे को उठाया और पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश से इनकार करने वाले किसी भी रेस्तरां, बार या होटल के खिलाफ 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की थी। 

Read this also: रेस्तरां में साड़ी वाली महिला को No Entry पर बवाल के बाद महिला आयोग ने भेजा नोटिस

यह है पूरा घटनाक्रम..

मामला 19 सितंबर का है। यह वीडियो अनीता चौधरी नाम की एक महिला ने twitter पर पोस्ट किया था। वो अपनी बेटी का बर्थडे मनाने रेस्टोरेंट आई थी। अनीता ने साड़ी पहनी हुई थी। बेटी ने वेस्टर्न ड्रेस। अनीता ने मीडिया को बताया उन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी। जब वे लोग रेस्टोरेंट पहुंचे, तो स्टाफ उन्हें घूरने लगा। अनीता ने बताया कि स्टाफ ने उनकी बेटी को एक साइड ले जाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि रेस्टोरेंट का स्टाफ तर्क दे रहा है कि महिला के साथ 19 साल की बेटी थी। इस वजह से उन्हें शराब सेवन प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका गया था। महिला का कहना है कि साड़ी उसकी बेटी की पसंद से पहनी थी। जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया, तो वो रोने लगी थी।

स्टाफ ने लगाया था थप्पड़ मारने का आरोप

यह मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा; रेस्टोरेंट ने अपनी सफाई दी। इसमें यह भी कहा गया कि महिला ने स्टाफ को थप्पड़ मारा। हालांकि अनीता ने इसे झूठा बताया। अनीता ने यह वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। इसमें होटल स्टाफ यह कहते हुए सुना गया कि 'हम केवल स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल के तहत नहीं आती है।' महिला ने यह वीडियो राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी टैग किया था। महिला ने लिखा था- कृपया स्मार्ट आउटफिट के बारे में बताएं, ताकि वो साड़ी पहनना बंद कर दे।

Read this also: 

ममता बनर्जी सीएम रहेंगी या नहीं, भबानीपुर की जनता कल करेगी तय

कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे अमित शाह से मिलने, केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर गुफ्तगू

टोक्यो ओलंपिक कराने से जनता में घटी लोकप्रियता के बाद सुगा को छोड़ना पड़ा पद, किशिदा होंगे जापान के 100वें पीएम

डियर मोदी जी, मेरे तीन दांत नहीं आ रहे, खाने में दिक्कत हो रही, आप कार्रवाई करिए...

सिद्धू का सियासी ड्रामा पंजाब कांग्रेस के लिए नुकसानदायक, जानिए क्यों नाराज हुए शेरी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते