Delhi Teen Murder: हत्यारा साहिल बोला- 'नहीं कोई पछतावा, मुझे इग्नोर कर रही थी वो'

Published : May 30, 2023, 11:20 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 11:26 AM IST
delhi murder

सार

दिल्ली के शाहबाद में नाबालिग लड़की की हत्या (Delhi Teen Murder) करने वाले साहिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। लड़की उसे इग्नोर कर रही थी। 

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद इलाके (Delhi Shahbad murder Case) में 16 साल की नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या करने वाले साहिल ने पुलिस से कहा है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह (मृतक लड़की) उसे इग्नोर कर रही थी। पुलिस ने साहिल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधिकारी साहिल से पूछताछ कर रहे हैं।

20 साल के साहिल ने नाबालिग लड़की को चाकू से 22 बार गोदा था। इसके बाद उसने लड़की को लात से मारा फिर पत्थर से कुचल दिया। दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड को उसने सड़क पर अंजाम दिया। घटना के वक्त मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश की। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

सोमवार रात को पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसे कोई पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है। साहिल ने कहा है कि लड़की उससे ब्रेकअप करना चाहती थी। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले कुछ समय से लड़की संबंध खत्म करना चाहती थी।

दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी लड़की

रविवार शाम को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन पर रखी गई पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि साहिल लड़की को बार-बार चाकू मार रहा है और उसे लात मार रहा है। लड़की अचेत हो जाती है फिर भी वह नहीं रुकता। वह एक स्लैब उठाता है और उस पर कई बार वार करता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Shahbad Murder Case: साहिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी नाबालिग लड़की, तानी थी टॉय गन, कहा था जाऊंगी पुलिस के पास

लड़की कर रही थी साहिल को इग्नोर

पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल ने बताया कि लड़की कुछ समय से उसे इग्नोर कर रही थी। इस बात से वह गुस्से में था। हत्या करने से एक दिन पहले साहिल ने लड़की की पिटाई की थी। साहिल को शक था कि उसके किसी पूर्व प्रेमी के साथ संबंध हैं। लड़की का शव सड़क पर करीब 25 मिनट तक पड़ा रहा। इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने कहा कि लड़की के शव पर 34 घाव थे। उसकी खोपड़ी फट गई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके