साहिल ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके (Delhi Shahbad Dairy Murder) में जिस नाबालिग लड़की की हत्या की वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसने पुलिस के पास जाने की धमकी भी दी थी। 

नई दिल्ली। दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की वीभत्स हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। साहिल नाम के युवक ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि लड़की करीब तीन साल से साहिल को जानती थी। वह साहिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी। हत्या के कुछ दिन पहले उसने साहिल पर खिलौना गन पर तान दिया था। लड़की ने साहिल को धमकी दी थी कि पीछा नहीं छोड़ा तो पुलिस के पास चली जाऊंगी। लड़की पुलिस के पास जाती इससे पहले ही साहिल ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के अनुसार लड़की तीन साल से चले आ रहे संबंध को खत्म करना चाहती थी, लेकिन साहिल को यह मंजूर नहीं था।

AC मैकेनिक है साहिल

साहिल फ्रिज और AC मैकेनिक के रूप में काम करता था। उसने 20 से अधिक बार लड़की को चाकू मारा। इसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया। पूरी घटना सड़क पर हुई। वहां लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने साहिल को रोकने की हिम्मत नहीं की। घटना उत्तरपश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई।

घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि लड़की दीवार से लगी हुई है और साहिल उसपर चाकू से वार कर रहा है। उस वक्त बहुत से लोग सड़क से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने हत्यारे को रोकने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली शाहबाद मर्डर-कौन है 'प्रवीण' जिसके नाम का साक्षी ने टैटू गुदवाया था, साहिल के हाथ में 'कलावे' ने दिया Love Jihad का रंग

हत्या के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया था साहिल

साहिल ने हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को फेंक दिया था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित अपने रिश्तेदार के घर भाग गया था। इस दौरान उसने दो बार बस बदला था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि साहिल ने लड़की से जानपहचान बनाने के लिए किसी और नाम का इस्तेमाल तो नहीं किया।