
नई दिल्ली. कहते हैं कि साड़ी में भारतीय नारी सबसे सुंदर दिखती है, लेकिन दिल्ली के एक रेस्तरां को पता नहीं क्यों साड़ी से चिढ़ है। अंसल प्लाजा स्थित अक्विला रेस्टोरेंट में साड़ी पहनकर आई महिला को Entry नहीं देने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग(National Commission for Women) ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही थी। twitter पर 16 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेस्टोरेंट के कर्मचारी महिला को अंदर नहीं आने दे रहे थे। इस पर वो पूछ रही है कि डॉक्यूमेंट दिखाइए, जिसमें लिखा हो कि साड़ी पहनकर अंदर नहीं आ सकते हैं। इस मामले ने जबर्दस्त तूल पकड़ लिया था।
यह है पूरा घटनाक्रम..
मामला 19 सितंबर का है। यह वीडियो अनीता चौधरी नाम की एक महिला ने twitter पर पोस्ट किया था। वो अपनी बेटी का बर्थडे मनाने रेस्टोरेंट आई थी। अनीता ने साड़ी पहनी हुई थी। बेटी ने वेस्टर्न ड्रेस। अनीता ने मीडिया को बताया उन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी। जब वे लोग रेस्टोरेंट पहुंचे, तो स्टाफ उन्हें घूरने लगा। अनीता ने बताया कि स्टाफ ने उनकी बेटी को एक साइड ले जाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि रेस्टोरेंट का स्टाफ तर्क दे रहा है कि महिला के साथ 19 साल की बेटी थी। इस वजह से उन्हें शराब सेवन प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका गया था। महिला का कहना है कि साड़ी उसकी बेटी की पसंद से पहनी थी। जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया, तो वो रोने लगी थी।
स्टाफ ने लगाया था थप्पड़ मारने का आरोप
यह मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा; रेस्टोरेंट ने अपनी सफाई दी। इसमें यह भी कहा गया कि महिला ने स्टाफ को थप्पड़ मारा। हालांकि अनीता ने इसे झूठा बताया। अनीता ने यह वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। इसमें होटल स्टाफ यह कहते हुए सुना गया कि 'हम केवल स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल के तहत नहीं आती है।' महिला ने यह वीडियो राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी टैग किया था। महिला ने लिखा था- कृपया स्मार्ट आउटफिट के बारे में बताएं, ताकि वो साड़ी पहनना बंद कर दे।
यह भी पढ़ें-CBI का बड़ा खुलासा: धनबाद में जज का एक्सीडेंट नहीं; ऑटो से टक्कर मारकर Murder हुआ था