नौसेना में शामिल होने के लिए Rafale ने दिखाया दम, मार्च में F/A-18 की होगी परीक्षा

राफेल के समुद्री वर्जन Rafale M ने गुरुवार को गोवा में समुद्र तट पर स्थित नौ सेना के टेस्ट फैसेलिटी से टेकऑफ किया। अमेरिका के F/A 18 विमान को भी इस प्रदर्शन के लिए चुना गया है। मार्च में इस विमान द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2022 9:39 PM IST

नई दिल्ली। इस साल भारतीय नौसेना (Indian Navy) को दूसरा विमान वाहक युद्ध पोत आईएनएस विक्रांत मिल जाएगा। भारत द्वारा खुद बनाया गया विक्रांत अगस्त में नौसेना में शामिल होगा। इसपर किस लड़ाकू विमान की तैनाती होगी, इसका अभी फैसला किया जाना है। इसके लिए फ्रांस के दस्सो एविएशन कंपनी द्वारा बनाये गए राफेल एम (Rafale M) और अमेरिकी कंपनी बोइंग के F/A-18 के बीच मुकाबला है। 

राफेल के समुद्री वर्जन Rafale M ने गुरुवार को गोवा में समुद्र तट पर स्थित नौ सेना के टेस्ट फैसेलिटी से टेकऑफ किया। अमेरिका के F/A 18 विमान को भी इस प्रदर्शन के लिए चुना गया है। मार्च में इस विमान द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नौसेना यह परख रही है कि उसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए राफेल-एम या F/A-18 कौन विमान अधिक उपयुक्त साबित होगा। 

Latest Videos

26-27 लड़ाकू विमानों की है जरूरत
नए एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए नौसेना को 26-27 लड़ाकू विमानों की जरूरत है। बता दें कि भारतीय वायु सेना को पहले ही 36 में से 33 राफेल विमान मिल गए हैं। भारत सरकार ने फ्रांस सरकार के साथ सितंबर 2016 में 59 हजार करोड़ रुपए की लागत से 36 राफेल विमानों का सौदा किया था। भारतीय नौ सेना वर्तमान में विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का इस्तेमाल कर रही है। इस पोत पर रूस से खरीदे गए मिग-29 लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है। 

नौसेना ने भारत में बने तेजस विमान को रिजेक्ट कर दिया था। नौ सेना का कहना था कि एक इंजन वाला विमान उसके लिए उपयुक्त नहीं है। राफेल एम और F/A 18 दोनों विमान दो इंजन वाले हैं। राफेल एम का इस्तेमाल फ्रांस की नौ सेना कर रही है। वहीं, अमेरिकी नौ सेना द्वारा भी F/A 18 विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राफेल और F/A 18 दोनों विमानों की गिनती सबसे अच्छे लड़ाकू विमानों में होती है।

 

ये भी पढ़ें

PM Modi की सुरक्षा चूक मामले में MHA ने गठित की कमेटी, Naveen Patnaik बोले पीएम की सुरक्षा राज्य का कर्तव्य

Galvan Valley पर Chinese Flag फहराने का सच Weibo ने लाया सामने, इस फिल्म एक्टर को दिया गया था रोल

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।