दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन पर उठाए सवाल, बोले-अशुभ मुहूर्त की वजह से हो रही अनहोनी

Published : Aug 03, 2020, 09:22 AM IST
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमिपूजन पर उठाए सवाल, बोले-अशुभ मुहूर्त की वजह से हो रही अनहोनी

सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में सभी को सचेत किया था। 

भोपाल. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में सभी को सचेत किया था। यह अशुभ मुहुर्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुविधा पर निकाला गया है। उन्होंने गृह मंत्रियों समेत अन्य नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर कहा कि अशुभ मुहूर्त की वजह से ये सब अनहोनी हो रही है। 

दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया। यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?

कितने लोगों को अस्पताल पहुंचाना चाहते हैं मोदी जी- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा, मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?

'क्या पीएम और सीएम को क्वारंटीन नहीं होना चाहिए'
कांग्रेस नेता ने कहा, अब एक और प्रश्न उठता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव भारत के गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव। इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटीन नहीं होना चाहिए? क्या क्वारंटीन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटीन की समय सीमा 14 दिन की है।

अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए- दिग्विजय सिंह
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं पीएम मोदी से अनुरोध करता हूं कि इस 5 अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों सालों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है, अपनी जिद से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए। भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हजारों सालों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।

ये है हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजर अंदाज करने का नतीजा- दिग्विजय सिंह  
दिग्विजय सिंह ने हाल ही में पाए गए कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी जिक्र किया।

  • 1- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पोजिटिव 
  • 2- उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
  • 3- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में।
  • 4- भारत के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में। 
  • 5- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में 
  • 6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?