J&K के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से गोलीबारी की सूचना

Published : Sep 24, 2020, 09:51 PM IST
J&K के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दोनों ओर से गोलीबारी की सूचना

सार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुखबिर की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुखबिर की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जानकारी ट्वीट कर दी है। खबर आ रही है कि आतंकी एक घर में छिपे हैं। हांलाकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घर कर तलाशी अभियान चलाया है।

गुरूवार शाम सुरक्षाबलों को सूचना मिली अनंतनाग के सरहामा जिले में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना थी। सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों की माने तो इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। अभी किसी के घायल या मारे जाने की कोई सूचना नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Guwahati Crime: पहले मां पर चाकू से हमला, फिर दोस्तों को भेजा मैसेज…तो 9वीं के छात्र ने खुद क्यों दी जान?
Amitabh Bachchan Jalsa Bungalow Dispute: रमोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती, जानें पूरा मामला