पूर्व पति का दावा खतरे में है स्वाति मालीवाल की जान, नाटक कर रहे संजय सिंह

Published : May 15, 2024, 11:11 AM ISTUpdated : May 15, 2024, 11:17 AM IST
Swati Maliwal

सार

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि स्वाति की जान खतरे में है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। आप नेता संजय सिंह नाटक कर रहे हैं। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की पिटाई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में कर दी गई। स्वाति ने पुलिस को फोन किया, लेकिन बिना शिकायत दिए थाने से चली आई। आप के नेता संजय सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई करेंगे।

अब इस मामले में स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि स्वाति की जान खतरे में है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उन्होंने यह बयान अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार द्वारा मालीवाल की पिटाई किए जाने की बात स्वीकार करने के कुछ ही समय दिया है।

नाटक कर रहे हैं संजय सिंह

फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में जयहिंद ने आरोप लगाया कि संजय सिंह नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ वह एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें धमकी दी जा रही है। उसके साथ कुछ भी हो सकता है। स्वाति के साथ मारपीट में जिस बिभव का नाम आ रहा है, वह ऊंची आवाज में बोलता तक नहीं है। मैं नहीं कह सकता कि किसके आदेश से मारपीट की गई।" नवीन ने कहा कि स्वाति से तलाक हुए चार साल हो गए। इसके बाद से उसकी बात स्वाति से नहीं हुई है।

संजय सिंह को पता है पूरी साजिश

जयहिंद ने आरोप लगाया कि संजय सिंह को हर साजिश की जानकारी है। उन्होंने कहा, "सांसद संजय सिंह आप क्यों नाटक कर रहे हैं? आप सब कुछ जानते हैं, ठीक है? आपको यह भी पता है कि क्या होने जा रहा है। हमला एक साजिश थी। स्वाति की जान खतरे में है। आप यह जानते हैं, ठीक है? अब आप उसे डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AAP का कबूलनामा: स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में अरविंद केजरीवाल के विभव कुमार ने किया था दुव्यर्वहार

संजय सिंह ने कहा था- स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में होगी कार्रवाई

संजय सिंह ने स्वीकार किया है कि स्वाति मालीवाल पर विभव कुमार ने हमला किया था। स्वाति सोमवार को अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिलने गई थीं। संजय सिंह ने कहा, “कल मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं तभी विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह बेहद निंदनीय घटना है। केजरीवाल ने इसका संज्ञान लिया है। वह कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

यह भी पढ़ें- हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता बोलीं- 'मेडल्स हैं मुझपर दर्ज हो रहे FIR'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला