हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज हो रहे FIR उनके लिए मेडल की तरह हैं। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। 

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। माधवी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह बुर्का हटाकर मुस्लिम महिलाओं का चेहरा देख रहीं थीं और उनके पहचान पत्र की जांच कर रहीं थी। यह घटना एक पोलिंग बूथ पर हुई थी। हैदराबाद में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सोमवार को मतदान हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद पर दर्ज हुए केस के बाद माधवी लता ने हैदराबाद पुलिस ने पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। एक पीठासीन अधिकारी ने बूथ पर 16 साल की लड़की को फर्जी वोट डालते पकड़ा था। पुलिस ने उसे घर जाने दिया। इस मामले में माधवी लता ने शिकायत दी थी।

माधवी लता बोलीं- मुझपर केस करने के लिए पुलिस स्टेशन खाली बैठा है

माधवी ने कहा, "जैसे ही हमको पता चला पीठासीन अधिकारी ने 16 साल की लड़की को जाली वोट डालते हुए पकड़ लिया है। मैं वहां पहुंची। मैं पूछा तो उन्होंने मान लिया कि हां 16 साल की लड़की है, उसे पकड़ा है। उसे संतोष नगर पुलिस स्टेशन भेजा है। मैं 4-5 मिनट में पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां के सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि हमने उसे घर भेज दिया है। नाबालिग है नहीं रख सकते। उसके माता-पिता को बुलाकर उनके साथ भेज दिया। आप कौन होते हैं भेजने वाले? वो केस भी नहीं कर रहे हैं। बहुत व्यस्त हैं। मेरे ऊपर FIR करने के लिए वो लोग व्यस्त नहीं रहते। मेरे पर केस करने के लिए पूरा पुलिस स्टेशन खाली बैठा है।"

यह भी पढ़ें- वाराणसी से नामांकन दाखिल कर पीएम ने किया शक्ति प्रदर्शन, जानें एनडीए के कौन-कौन नेता रहें मौजूद

उन्होंने कहा, "यहां पर रजाकारों का राज चल रहा है। ये लोग जो चाहें कर सकते हैं। सरकार के लोग मुझपर केस डालकर टाइमपास कर रहे हैं। और केस कर लो। इनलोगों के FIR की कोई वैल्यू नहीं है। जो मन में आता है डालते जाते हैं। मेरा FIR कब से शुरू हुआ। राम बाण से शुरू हुआ तो अच्छे शगुन हैं। न्याय पर FIR, धर्म पर FIR, सच्चाई पर FIR, हिम्मत दिखाने के लिए FIR, बहुत बढ़िया। इतनी भाग्यशाली हूं मैं, सच के लिए लड़कर FIR होगी, मैं मेडल्स पा रही हूं।"

यह भी पढ़ें- थप्पड़ का जवाब थप्पड़, कांग्रेस विधायक और वोटर के बीच चौथे फेज के मतदान के दौरान मारपीट, Watch Video