वायनाड से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बोला हमला, कहा-वंश को थोपना बेशर्मी राजनीति

Published : Jun 17, 2024, 09:06 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वायनाड के वोटर्स पर अपने वंश के एक के बाद एक सदस्यों को थोपना, गांधी परिवार और कांग्रेस की बेशर्मी है। कांग्रेस ने बड़ी बेशर्मी के साथ वायनाड के लोगों से यह तथ्य छुपाया कि राहुल गांधी दूसरे क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Wayanad byelection: राहुल गांधी का वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देने और उपचुनाव में प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हमला बोला है। बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वायनाड के वोटर्स पर अपने वंश के एक के बाद एक सदस्यों को थोपना, गांधी परिवार और कांग्रेस की बेशर्मी है। कांग्रेस ने बड़ी बेशर्मी के साथ वायनाड के लोगों से यह तथ्य छुपाया कि राहुल गांधी दूसरे क्षेत्र से भी चुनाव लड़ रहे हैं। विश्वासघात का यह पैटर्न ही कारण है कि कांग्रेस को राहुल गांधी के नेतृत्व में तीसरी बार चुनाव हार का सामना करना पड़ा है।

 

 

राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने का हुआ है ऐलान

18वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी केरल के वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से सांसद चुने गए हैं। नियमानुसार, दो या उससे अधिक सीटों पर चुनाव जीतने वाला व्यक्ति केवल एक ही सीट पर सांसद रह सकता है, अन्य जीती हुई सीटों से उसे इस्तीफा देना पड़ेगा। यह इस्तीफा, चुनाव परिणाम घोषित होने के 14 दिनों के भीतर देना होगा। चूंकि, राहुल गांधी भी दो संसदीय क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं, इसलिए सोमवार को एक सीट से इस्तीफा देने की समयसीमा के भीतर वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के रायबरेली से एमपी बने रहने और वायनाड संसदीय सीट छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने पास रायबरेली सीट रखेंगे।

प्रियंका होंगी वायनाड लोकसभा उपचुनाव की प्रत्याशी

खड़गे ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी के प्रत्याशी बनाए जाने का भी ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा: "प्रियंका गांधी ने कहा था 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' और यह लड़की अब वहां (वायनाड) से चुनाव लड़ सकती है।" उन्होंने अमेठी, रायबरेली और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस की सफलता के लिए प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया। पढ़िए पूरी खबर…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?