फैजाबाद लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, राम को लाने वालों को ही 'राम' की नगरी में नहीं मिला मौका, सपा का लहराया परचम

Published : Jun 04, 2024, 03:33 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 09:02 PM IST
FAIZABAD-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

FAIZABAD Lok Sabha Election Result 2024: भगवान राम की नगरी अयोध्या से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने 31 हजार के ज्यादा अंतर से ये सीट जीत ली है। बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह चुनाव हार गए हैं। यूपी की राजनीति में ये बड़ा सियासी उलटफेर है।

FAIZABAD Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024  में भाजपा ने यूपी की फैजाबाद सीट पर लल्लू सिंह (Lallu Singh) सपा के अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) से चुनाव हार गए। भगवान राम की नगरी अयोध्या से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने 56,934 वोटों के अंतर से ये सीट जीत ली है। ये यूपी की राजनीति में ये बड़ा सियासी उलटफेर है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का भगवा दुर्ग ढह गया और अयोध्या सपा की हो गई। बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय और भाकपा के अरविंद सेन यादव अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

 

 

फैजाबाद लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2014-2019 में फैजाबाद की जनता ने BJP के लल्लू सिंह के सिर सजाया ताज

- 2019 में लल्लू सिंह ने अपनी कुल प्रॉपर्टी की कीमत 3cr. बताई थी, 1 केस था

- लल्लू सिंह ने 2014 के लोकसभा इलेक्शन में अपनी दौलत 1 करोड़ शो किया था

- कांग्रेस ने 2009 में फैजाबाद की सीट पर कब्जा किया, विनर बने थे निर्मल खत्री

- निर्मल खत्री के पास 2009 में कुल चल-अचल संपत्ती की कीमत 66 लाख रु. थी

- 12वीं पास बसपा प्रत्याशी मित्रसेन ने 2004 का फैजाबाद लोकसभा इलेक्शन जीता

- मित्रसेन ने 2004 के लोकसभा इलेक्शन में अपनी प्रॉपर्टी 53 लाख घोषित की थी

- फैजाबाद लोकसभा चुनाव 2004 में BSP कैंडीडेट के ऊपर कुल 27 केस दर्ज था

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में फैजाबाद सीट पर वोटर्स की संख्या 1821785 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1738701 था। फैजाबाद की जनता ने 2019 के चुनाव में बीजेपी को बहुमत देकर लल्लू सिंह को सांसद बनाया था। उन्हें 529021 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले सपा उम्मीदवार आनंद सेन को 463544 वोट मिला था। हार का अंतर 65477 वोट था। वहीं, 2014 में फैजाबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह 491761 वोट पाकर सांसद बने थे। उन्होंने सपाउम्मीदवार मित्रसेन यादव को (208986 वोट) हराया था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द