पीएम मोदी की मां की डीपफेक वीडियो मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Vivek Kumar   | ANI
Published : Sep 13, 2025, 10:18 PM IST
Stills from the deepfake (Photo/X/@INCBihar)

सार

FIR against Congress leaders: कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की मां की डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते केस दर्ज हुआ है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां की प्रतिष्ठा धूमिल की। 

Narendra Modi Mother Deepfake Video: कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एआई-जनरेटेड वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी नेताओं ने डीपफेक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

10 सितंबर को INC के अकाउंट से शेयर किया गया वीडियो

10 सितंबर को X पर INC बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया था। इस कानूनी कार्रवाई की शिकायत भाजपा दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकेत गुप्ता ने दर्ज कराई थी। FIR में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं, विशेष रूप से धारा 18(2), 336(3), 336(4), 340(2), 352, 356(2), और 61(2) का हवाला दिया गया है।

10 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने एक AI-जनित वीडियो पोस्ट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवंगत मां, हीराबेन मोदी के बारे में सपना देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उन्हें उनकी राजनीति के लिए फटकार लगा रही हैं।

'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी को दी गई गाली

बता दें कि कांग्रेस पहले से पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले करने के चलते आलोचना का सामना कर रही है। एक आदमी ने बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

यह भी पढ़ें- Nepal: पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई, सत्ता परिवर्तन पर कही ये बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां के खिलाफ बातें कहने के चलते राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा था। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अपमानजनक टिप्पणियां केवल उनकी मां का अपमान नहीं थीं, बल्कि देश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान थीं। पीएम मोदी ने कहा,

मां हमारी दुनिया है। मां हमारा स्वाभिमान है। मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ दिन पहले इस परंपरा-संपन्न बिहार में क्या हुआ। बिहार में राजद-कांग्रेस ने मेरी मां को गाली दी। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान हैं। मेरी मां का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।

 

यह भी पढ़ें- दरभंगा में कांग्रेस ने शेयर किया मोदी की मां के AI वीडियो, पूरे बिहार की राजनीति में आ गया उबाल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें