हर सेकेंड 2.5 बिरयानी आर्डर कर रहे भारतीय, बेंगलुरू में चॉकलेट केक के दीवाने, एक साल में 8.5 मिलियन मंगाकर खाया

Published : Dec 16, 2023, 03:57 PM IST
chocolate lava cake

सार

फूड डिलेवरी व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि देश की टेक राजधानी बेंगलुरू, केक खाने में भी सबसे आगे है। केक ही नहीं गुलाब जामुन, बिरयानी भी खूब लोगों ने आर्डर किया।

Food Lovers of India: आदिकाल से भारत देश स्वाद के मामले में बेजोड़ है। भारत ने अपने व्यंजनों को ही नहीं विदेशी व्यंजनों को भी अपने परंपरागत भोजन में स्वीकारा। कोरोना काल के बाद पॉर्सल बिजनेस खूब फल-फूल रहा। स्विगी-जोमैटो जैसी पार्सल फूड डिलेवरी बिजनेस में कदम रखी कंपनियों की वजह से आम से खास तक मनपसंद स्वाद की पहुंच आसान हो चली है। साल 2023 में चंद दिन ही शेष हैं। फूड डिलेवरी व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि देश की टेक राजधानी बेंगलुरू, केक खाने में भी सबसे आगे है। बेंगलुरू में 8.5 मिलियन केक आर्डर इसे केक कैपिटल का भी खिताब दिलाया है। केक ही नहीं गुलाब जामुन, बिरयानी भी खूब लोगों ने आर्डर किया।

पिज़्जा, बर्गर, केक...जमकर खा रहे भारतीय

बेंगलुरू के लोग, अन्य फूड आइटम्स तो खा ही रहे हैं लेकिन केक के सबसे अधिक शौकीन हैं। केक में भी चॉकलेट केक, बेंगलुराइट्स की मनपसंद है। यहां के लोगों ने चॉकलेट केक के लिए 8.5 मिलियन ऑर्डर दिया। और इस तरह बेंगलुरु को 'केक कैपिटल' के रूप में प्रसिद्ध किया। पूरे देश में वेलेंटाइन डे पर प्रति मिनट 271 केक का ऑर्डर दिया गया। दुर्गा पूजा पर पूरे देश से 77 लाख गुलाब जामुन का ऑर्डर आया। इसी तरह नवरात्रि के दौरान शाकाहारी ऑर्डरों में पसंदीदा मसाला डोसा सबसे आगे रहा।

झांसी के एक व्यक्ति ने एक दिन में किया 269 ऑर्डर

झांसी के एक निवासी ने एक ही दिन में 269 फूड आइटम्स का ऑर्डर दिया। इसी तरह भुवनेश्वर के एक घर में 207 पिज़्ज़ा का ऑर्डर दिया गया। स्विगी के ब्लॉग के मुताबिक, मुंबई के एक यूजर ने स्विगी से 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया। ब्लॉग में लिखा:"मुंबई का एक यूजर, जिसने 42.3 लाख रुपये का भोजन ऑर्डर दिया (नहीं, यह सीटीसी नहीं है)।"

बिरयानी से खूब प्रेम

बिरयानी इस बार भी सबसे अधिक 8वीं बार स्विगी पर आर्डर किए जाने वाला डिश बना है। देश ने 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया। हैदराबाद के एक निवासी ने पूरे वर्ष में 1,633 बिरयानी का ऑर्डर दिया। यानी एक दिन में 4 से ज्यादा बिरयानी। इस बीच, हर 5.5 चिकन बिरयानी के लिए एक वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। हालांकि, सबसे बड़ा बिरयानी ऑर्डर चंडीगढ़ से आया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान शहर के एक परिवार ने एक बार में 70 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया।

स्विगी का 8वां फूड रैप जारी

दरअसल, विदा हो रहे साल 2023 को लेकर गूगल से लेकर यू्ट्यूब तक, सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले ट्रेंडिंग वीडियो सामने ला रहा है। स्विगी भी पीछे नहीं रही। स्विगी ने '2023 में भारत कैसे स्विगी करेगा' विषय पर एक ब्लॉग जारी किया। यह डिलीवरी ऐप द्वारा जारी किया गया लगातार 8वां "फूड रैप" है।

यह भी पढ़ें:

अयोध्या में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद, पैगंबर के नाम पर रखा गया नाम, कैंसर अस्पताल से लेकर स्कूल-कॉलेज-लाइब्रेरी सब

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान