असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Published : Nov 23, 2020, 06:21 PM ISTUpdated : Nov 23, 2020, 06:52 PM IST
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

सार

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली।

गुवाहाटी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी। यही वजह है कि राज्य के सीएम अपना डिब्रूगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ गुवाहाटी वापस लौट आए थे।

रविवार को खबर आई थी कि पूर्व सीएम तरुण गोगोई की तबीयत में मामूली सुधार हुआ है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने कहा था कि वह फिलहाल, हाल्फ कॉन्शियस हैं। COVID-19 के कारण अनुभवी कांग्रेस नेता को 2 नवंबर को GMCH में भर्ती कराया गया था। सरमा ने संवाददाताओं को बताया था कि डॉक्टरों ने सभी टेस्ट दोबारा किए हैं, ​​जिससे उनकी स्थिति में शनिवार की तुलना में सुधार दिखा है। लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और अनुभवी प्रशासक थे। उन्हें केंद्र के साथ-साथ असम में भी सालों का राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

राहुल गांधी ने कहा- वे सच्चे कांग्रेसी नेता थे 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, तरुण गोगोई सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम में सभी लोगों और समुदाय को एक साथ लाने में लगा दिया। मेरे लिए वे एक शानदार शिक्षक थे। मैं उनका प्यार के साथ आदर करता था। मैं उन्हें बहुत याद करुंगा। उनके परिवार और गौरव के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

3 बार रहे असम के मुख्यमंत्री
गोगोई का जन्म 1 अप्रैल 1934 को हुआ था। वे पेशे से वकील थे। उनकी शादी डोली गोगोई से हुई थी। वे 2001 से 2016 तक असम के सीएम रहे। गोगोई का सबसे ज्यादा समय तक असम के मुख्यमंत्री रहने का भी रिकॉर्ड है। गोगोई 6 बार सांसद भी रहे। वे 1971 से 1985 तक जोरहट से सांसद रहे। इसके बाद वे 1991-96 और 1998-2002 के दौरान कालीबोर के सांसद रहे। गोगोई के बेटे गौरव गोगोई कालीबोर सीट से सांसद हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?