मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, पीएम मोदी ने कहा- उनके विकास कार्य याद रखे जाएंगे

Published : Aug 21, 2019, 08:13 AM ISTUpdated : Aug 21, 2019, 10:58 AM IST
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, पीएम मोदी ने कहा-  उनके विकास कार्य याद रखे जाएंगे

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में बुधवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उनकी हालात और ज्यादा बिगड़ गई थी। 14 दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। 7 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। 

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में बुधवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को उनकी हालात और ज्यादा बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर कम होने के चलते पल्स रेट गिर गई था। 14 दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। 7 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। 

शोक की लहर

उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा- 'यह कहते हुए अत्यंत दुःख हो रहा है कि हमारे मार्गदर्शक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल जी गौर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।'

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- दिलों में जिंदा रहेंगे

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

 

फेफड़ों में था इन्फेक्शन
89 साल के बाबूलाल गौर के फेफड़ो में इन्फेक्शन हुआ था। उनसे कई राजनीतिक दलों के नेता मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 16 अगस्त को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। 

मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था

इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें भोपाल रवाना कर दिया गया था। 

40 साल तक रहे विधायक
बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के नागोरी में  हुआ था। 16 साल की उम्र में ही वे आरएसएस की शाखा में जाने लगे थे। 
बाबूलाल गौर लगातार 10 बार गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक थे। 2018 के चुनाव में पार्टी ने उनकी बहू कृष्णा गौर को टिकट दिया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली