
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के एक कैदी के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दो मोबाइल फोन निकाला है। उसके पेट में दो मोबाइल फोन रह गए हैं। कैदी ने जेल के अधिकारियों को बताया था कि उसके पेट में चार मोबाइल फोन हैं।
जेल के अधिकारियों को पहले तो कैदी की बात पर भरोसा नहीं हुआ। कैदी अपनी बात पर टिका रहा तो अधिकारियों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने एंडोस्कोपी की तो पाया कि कैदी सच कह रहा है। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की मदद से दो मोबाइल निकाल दिया। डॉक्टर दो और मोबाइल नहीं निकाल पाए। डॉक्टरों ने कहा कि इसके लिए एक बार और सर्जरी करनी होगी।
पैसे कमाने की थी योजना
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि कैदी जेल नंबर वन में बंद है। उसे कई आपराधिक मामलों में सजा मिली है। हाल ही में वह पैरोल पर बाहर गया था। जेल लौटने का समय आया तो उसे जेल के अंदर पैसे कमाने का आइडिया आया। संदीप गोयल ने कहा कि कैदी ने 5 सेंटीमीटर मोटाई वाले चार मोबाइल फोन को निगल लिया। उसने सोचा था कि अधिकारियों से बचकर मोबाइल फोन को जेल में बेच लेना। कैदी के पैरोल से वापस आने के बाद सुरक्षा कर्मियों को उसके प्लान के बारे में पता नहीं चला।
पेट दर्द हुआ तो अधिकारियों को दी सूचना
पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी ने जेल में आने के बाद दो-तीन दिनों तक पेट में रखे मोबाइल फोन को खुद निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। इस दौरान उसे पेट दर्द होने लगा। कैदी को जब लगा कि पेट में रखे मोबाइल से जान जा सकती है तो उसने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें- हमला करने आ रहे लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराएगा भारत का यह मिसाइल, जानें क्यों है खास
एक अधिकारी ने कहा कि किसी ने उसपर विश्वास नहीं किया। हम सभी ने सोचा कि वह मजाक कर रहा होगा। तिहाड़ में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं जब कैदियों ने पकड़े जाने के डर से फोन निगल लिया था। हालांकि, वह इस बात पर अड़ा रहा कि उसने चार फोन निगल लिए हैं और हमें उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। इसके बाद कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की तो पाया कि उसके पेट में एक से अधिक फोन हैं। बुधवार को सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसके पेट से दो फोन निकाले और अन्य दो फोन निकालने के लिए एक और सर्जरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 में भी हो गई Made in China की घुसपैठ, पता लगते ही पेंटागन ने लिया यह फैसला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.