G20 Summit 2023:.. जब डिनर में वर्ल्ड के दिग्गज लीडर्स से मिले भारतीय नेता- देखें खास 15 PHOTOS

Published : Sep 11, 2023, 02:55 PM ISTUpdated : Sep 11, 2023, 03:18 PM IST

G20 Summit Gala Dinner. नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित हुए जी20 समिट (G20 Summit New Delhi) के दौरान भारत मंडपम में गाला डिनर (G20 Gala Dinner) का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के दिग्गज नेताओं के अलावा भारत के कई प्रमुख नेता भी पहुंचे।

PREV
115

बाइडेन से मिले नीतीश कुमार-हेमंत सोरेन

जी20 के गाला डिनर के दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से करााई। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं।

215

पीएम मोदी ने किया नीतीश का स्वागत

जी20 में हुए डिनर के दौरान जैसे ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे, पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी साथ में मौजूद रहीं।

315

हेमंत सोरेन से जो बाइडेन की बातचीत

जी20 के गाला डिनर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बातचीत करते नजर आए। वहीं नीतीश कुमार द्रौपदी मुर्मू से मुखातिब रहे। इस दौरान पीएम मोदी किसी बात को लेकर मुस्कुराते नजर आए।

415

ऋषि सुनक से मिले पीयूष गोयल

जी समिट के डिनर में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल की भी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने खुशनुमा माहौल में बातचीत की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों नेता किस तरह से आपस में बातचीत कर रहे हैं।

515

भारतीय नेताओं का किया अभिवादन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गाला डिनर के दौरान भारतीय नेताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल भी दिखाई दे रहे हैं।

615

महाराष्ट्र के सीएम भी पहुंचे

जी20 समिट के दौरान महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उनके साथ उनके सांसद बेटे भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी से बातचीत की।

715

मंत्री हरदीप पुरी ने दिए पोज

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विश्व बैंक के प्रेसीडेंट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों हस्तियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की और गाला डिनर का आनंद लिया।

815

विदेशी मेहमानों से मिले भारतीय नेता

जी20 के गाला डिनर के दौरान भारतीय नेताओ को विदेश के दिग्गज नेताओं से मुलाकात का मौका मिला। इस दौरान नेताओं ने आपस में चर्चा की और एक-दूसरे देश की व्यवस्था को भी समझने की कोशिशें कीं। यह काफी अच्छा आयोजन रहा।

915

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की मुलाकात

गाला डिनर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विदेशी मेहमान के साथ गुफ्तगू करते नजर आए। अनुराग ठाकुर किसी खास मुद्दे पर उनसे बात करते दिखाई दिए। इस दौरान विदेशी मेहमान भी उनकी बात को सुनती नजर आ रही हैं।

1015

सिंगापुर के पीएम ने किया इंट्रैक्शन

जी20 समिट के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारत और अन्य विदेशी नेताओं के साथ बात करते दिखाई दिए। यह ऐसा मौका रहा, जहां दुनिया भर के आमंत्रित नेताओं ने एक-दूसरे से इंट्रैक्शन किया और बातचीत के दौरान कुछ खास मुद्दों पर चर्चा की।

1115

साड़ी में पहुंची जापानी पीएम की वाइफ

जी20 समिट के डिनर में जापान के प्रधानमंत्र फुमियो किशिदा की पत्नी भारतीय परंपरागत साड़ी पहनकर पहुंची, जो चर्चा का विषय रहा। बाद में उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की।

1215

स्मृति ईरानी ने की बातचीत

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दूसरी मंत्रियों और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत कर रही हैं। गाला डिनर के दौरान स्मृति ईरानी ने कई अन्य नेताओं के साथ भी बातचीत की।

1315

विदेश मंत्री जयशंकर-शेख हसीना

जी20 समिट के गाला डिनर के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच किसी गंभीर मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों नेता किसी खास मैटर पर बात कर रहे हैं।

1415

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी पहुंचे

जी समिट के गाला डिनर में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन इन दिनों सनातन धर्म पर विवादित बयान देकर चर्चा में हैं।

1515

शेख हसीना से मिलीं स्मृति ईरानी

जी20 समिट के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चर्चा करती दिख रही हैं। दोनों महिला नेताओं ने परंपरागत साड़ी पहनी हुई है और आपस में बातचीत कर रही हैं।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories