तीन दिन नई दिल्ली में रहेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, नहीं खुलेंगे बाजार-दुकान, 10 प्वाइंट में पढ़ें खबर

Published : Sep 07, 2023, 02:24 PM IST
G20 Delhi photo

सार

जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के चलते तीन दिन नई दिल्ली में लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। बाजार-दुकान नहीं खुलेंगे। फूड और सामानों की डिलीवरी सेवाएं बंद रहेंगी।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के लिए तैयार है। नई दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक तीन दिन लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। बाजार-दुकान नहीं खुलेंगे। 10 प्वाइंट में पढ़ें खबर...

1- गुरुवार रात 9 बजे से रविवार आधी रात तक सामान ढ़ोने वाली गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। शनिवार सुबह 5 बजे से टैक्सियों और ऑटो पर भी प्रतिबंध लागू होंगे।

2- शुक्रवार सुबह से लेकर रविवार तक नई दिल्ली जिले के पूरे क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा। केवल स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और होटल, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, खानपान, कचरा प्रबंधन जैसी सेवाओं में शामिल वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।

3- सभी क्लाउड किचेन, बाजार और दुकान बंद रहेंगे। स्विगी, जोमैटो, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी सेवाओं की डिलीवरी बंद रहेगी। दवाओं और आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी होगी।

4- विश्व नेताओं का आगमन मंगलवार को नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरू हुआ। मैक्सिकन और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडलों के आज आने की उम्मीद है। अधिकांश नेता शुक्रवार को आएंगे। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे।

5- जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के आसमान की निगरानी भारतीय वायु सेना द्वारा की जाएगी। लड़ाकू विमानों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। सम्मेलन के दौरान सुखोई एमकेआई 30, राफेल और मिराज 2000 जैसे विमान कॉम्बैट पेट्रोलिंग करेंगे।

6- लुटियंस दिल्ली सहित शहर के कुछ हिस्सों में बंदर खतरा बन गए हैं। इसके चलते एक दर्जन से अधिक लंगूर कटआउट लगाए गए हैं। बंदर लंगूर को देखकर भाग जाते हैं। बंदरों को डराने के लिए लंगूर जैसी आवाज निकालने वाले 40 लोगों को तैनात किया जाएगा।

7- विदेशी मेहमानों को मच्छर नहीं काटें इसके लिए भी इंतजाम किया गया है। कीटनाशक स्प्रेयर से लैस आठ टीमों ने जी20 आयोजन स्थल पर संभावित मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर छिड़काव किया है। मच्छर के लार्वा खाने वाली मछलियों को 180 झीलों और फव्वारों में छोड़ा गया है।

8- दिल्ली में लगभग 7 लाख फूल और पत्ते वाले पौधे लगाए गए हैं। लगभग 15,000 मीट्रिक टन ठोस कचरा साफ किया गया है। विभिन्न डिजाइनों वाली 100 से अधिक मूर्तियां लगाई गईं हैं और 150 फव्वारे लगाए गए हैं।

9- जी20 में शामिल कई देशों से भारत को द्विपक्षीय बैठकों के लिए अनुरोध मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व नेताओं का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें- G20 Summit: क्या रूस के राष्ट्रपति को सता रहा ये डर, जानें क्यों भारत नहीं आ रहे पुतिन?

10- भारत मंडपम में डिजिटल एक्सपीरियंस जोन बनाए गए हैं। यहां विदेशी मेहमान डिजिटल क्षेत्र में भारत की प्रगति को समझ सकेंगे। मेहमान यूपीआई को आजमा सकें इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें- हमें जी20 को दुनिया के अंतिम छोर तक ले जाना है, किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है: नरेंद्र मोदी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान