Ganesh Chaturthi 2022: तीन साल में 10 फीट छोटे हो गए यहां के बप्पा, इस बार 65 नहीं, 55 फीट की मूर्ति

Published : Sep 02, 2022, 08:06 AM ISTUpdated : Sep 02, 2022, 08:08 AM IST
Ganesh Chaturthi 2022: तीन साल में 10 फीट छोटे हो गए यहां के बप्पा, इस बार 65 नहीं, 55 फीट की मूर्ति

सार

ये तस्वीरें आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर की हैं, जहां 55 फीट ऊंची ईकोफ्रेंडली गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि पिछले तीन साल में प्रतिमा की ऊंचाई सीधे-सीधे 10 फीट कम हो गई है।

कर्नूल(Kurnool). ये दो तस्वीरें आंध्र प्रदेश के शहर कर्नूल की हैं। यहां गणेश चतुर्थी(Ganesh Chaturthi 2022) पर गणपति की 55 फीट ऊंची ईकोफ्रेंडली मूर्ति की स्थापना की गई है। लेकिन इसमें एक आश्चर्य की बात यह है कि पिछले तीन साल में मूर्ति की हाइट सीधे-सीधे 10 फीट कम हो गई है। twitter पर एक यूजर ने 2019(65 फीट) और 2022(55 फीट) की दो तस्वीरें शेयर की हैं। बहरहाल, बता दें कि  इस बार ये पर्व 31 अगस्त, बुधवार से शुरू हुआ। गणेश उत्सव पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

कर्नूल के लक्ष्मीनारायण स्वामी मंदिर में विराजे हैं 55 फीट के गणेश
कर्नूल में लक्ष्मीनरसिंह स्वामी मंदिर के पास इस बार 55 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति ने बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित किया है। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आ रहे हैं। इसी बीच सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भव्य और कलरफुल मूर्ति की पूजा की। कर्नूल के विधायक अब्दुल हफीज खान ने भी पंडाल का दौरा किया और दूसरे दिन की पूजा देखी और प्रसाद लिया। कर्नूल और जिले के अन्य कस्बों में भी लोगों ने अलग-अलग थीम के साथ अलग-अलग रंग और आकार की मूर्तियां स्थापित की हैं। 

अदोनी(Adoni) में लोगों ने मूर्ति को स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारामराजू(freedom fighter Alluri Sitharamaraju) के रूप में स्थापित किया है।  यम्मिगनूर(Yemmiganur) में गणेश को लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी का रूप दिया गया। अनंतपुर सप्तगिरी सर्किल में दर्शन करने के लिए देर रात तक लाइन देखी गईं। यहां कुछ स्थानों पर कई दशकों से गणेश उत्सव मनाया जाता आ रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित मुख्य मार्ग का आधा हिस्सा 10 दिनों के लिए बंद किया गया था।

रेलवे स्टेशन के पास फर्स्ट टू फिफ्थ लेन में लंबी मूर्तियां लगाई गई हैं। इनमें एक रामानुजाचार्य की तरह दिखने वाली कलाकृति है। इनकी प्रतिमा का हाल में हैदराबाद में उद्घाटन हुआ था। सुन्नपु वेदी में लोगों ने तमिलनाडु की संस्कृति का टच दिया है। शहर के मुख्य व्यवसाय केंद्र, कमला नगर में 'अयोध्या राम' की तरह दिखने वाली एक मूर्ति के स्थापित किया गया है।

pic.twitter.com/j7TcU1qfAT

यह भी पढ़ें
Ganesh Chaturthi 2022: सिर्फ कुछ सेकेंड में जानें अपने मन में छिपे हर सवाल का जवाब, ये है आसान तरीका
शिमोगा में धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों को अनूठा संदेश दे रहे हैं भद्रावती के HMC Ganesha
Ganesh Chaturthi 2022: हुबली के ईदगाह मैदान में विराजे गणेश, PM मोदी ने किया tweet-गणपति बाप्पा मोरया!

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 9वें दिन चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारी चूक, माफ कर दीजिए'
SIR Deadline: यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में बढ़ सकती है डेडलाइन, आज बड़ा फैसला