
GAYA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार की गया सीट पर आरजेडी ने कुमार सर्वजीत (Kumar Sarvjeet), जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मैदान में थे। फाइनल रिजल्ट में जीतन राम मांझी जीत गये हैं। जीतन राम मांझी को कुल 494960 वोट मिले और 101812 वोटों की बढ़त से उन्होंने आरजेडी के कुमार सर्वजीत को हरा दिया। कुमार सर्वजीत को 393148 वोट मिले और वे दूसरे नंबर पर रहे। वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी की सुषमा कुमारी रहीं जिन्हें मात्र 12376 वोट मिले।
गया लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- गया लोकसभा चुनाव 2019 में जद(यू) प्रत्याशी विजय कुमार को मिला आर्शीवाद
- विजय कुमार ने 2019 में अपनी कुल दौलत 1 करोड़ शो की थी, 3 केस दर्ज था
- 2014 में गया सीट पर भाजपा ने किया था कब्जा, हरि मांझी को मिली थी जीत
- 8वीं पास हरि मांझी 2014 में 1 करोड़ की संपत्ती के मालिक थे, 1 केस दर्ज था
- गया की जनता ने 2009 में खिलाया था कमल, हरि मांझी को बनाया था विनर
- 2009 में हरि मांझी ने अपनी कुल संपत्ती 14 लाख शो की थी, कर्ज था 3 लाख
- 2014 का गया लोकसभा चुनाव राजद प्रत्याशी राजेश कुमार मांझी ने जीता था
- राजेश कुमार मांझी ने 2004 में 26 हजार का कर्ज शो किया, संपत्ती 0 दिखाया
नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गया संसदीय सीट पर 1704596 वोटर थे, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1501521 थी। जनता दल (यूनाइटेड) ने 2019 में गया सीट पर कब्जा किया था। जनता ने विजय कुमार को 467007 वोट देकर अपना नेता चुना था। दूसरे नंबर पर रहने वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उम्मीदवार जीतन राम मांझी को 314581 वोट मिला था। हार का अंतर 152426 वोट था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में गया सीट पर कमल खिला था।326230 वोट पाकर बीजेपी प्रत्याशी हरि मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रामजी मांझी को हराया था। रामजी को 210726 वोट मिला था।
ये भी पढ़ें
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.