
नई दिल्ली। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाए जा रहे अश्लील कंटेंट को रोकने के लिए कड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को प्रेस से बात करते हुए इस संबंध में संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में OTT के खिलाफ शिकायतें बढ़ी हैं। क्रिएटिविटी के नाम पर अश्लीलता और गाली-गलौज बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
अनुराग ठाकुर ने कहा, "OTT के खिलाफ शिकायतें बहुत बढ़ी हैं। अभी तक जो प्रक्रिया है उसके अनुसार कोई शिकायत हो तो पहले लेवल पर इसे प्रोड्यूसर को दूर करना होता है। 90-92 फीसदी शिकायतें वे बदलाव कर दूर करते हैं। इसके बाद उनकी एसोसिएशन का लेवल आता है। अधिकतर शिकायतें यहां तक दूर हो जाती हैं।"
जरूरत पड़ी तो होगा नियमों में बदलाव
मंत्री ने कहा, "सरकार के लेवल पर शिकायत आने पर नियम के अनुसार विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है। OTT की शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़ी हैं। विभाग इसे बड़ी गंभीरता से ले रहा है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी पीछे नहीं हटेगा। अश्लीलता, गाली-गलौज रोकने के लिए कड़ी कार्यवाई होगी।"
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की मदद से प्राइवेट आर्मी बना रहा था अमृतपाल, हथियारों पर लिखा मिला AKF
गाली-गलौज बर्दास्त नहीं
अनुराग ठाकुर ने कहा, "आजादी क्रिएटिविटी के लिए दी गई है। गाली-गलौज और अश्लीलता के लिए नहीं। जब कोई एक सीमा पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज, असभ्यता स्वीकार्य नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की नोटिस: अशोक गहलोत ने दिलाई इंदिरा गांधी के कार्यकाल की याद, सिंघवी बोले-बेहूदा बात...
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.