राहुल गांधी ने श्रीनगर में बयान दिया था कि 'रेप पीड़िता उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा।'

Delhi Police at Rahul Gandhi residence: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने श्रीनगर में बयान दिया था कि 'रेप पीड़िता उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा।' राहुल गांधी के इस बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी मांगते हुए उनको नोटिस दिया था। रविवार को स्पेशल सीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम राहुल गांधी से जानकारी लेने उनके आवास पर पहुंची थी। इस पर कांग्रेसी नेताओं ने जमकर आलोचना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह पर निशाना साधा। लेकिन इस दौरान गहलोत की जुबान फिसलती चली गई और वह इंदिरा गांधी को याद करने लगे। उधर, अभिषेक मनु सिंघवी भी रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे को बेहूदा बात बताकर सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बोले सिंघवी?

कांग्रेस अभिषेक सिंघवी ने राहुल गांधी से पुलिस द्वारा जानकारी मांगे जाने पर कहा गया हैं- कभी ऐसा नहीं हुआ है कि किसी यात्रा में आप चल रहे हैं और किसी मुद्दे पर बात करने के बाद पुलिस पूछती है कि कब हुआ कहां हुआ और कैसे हुआ। उन्होंने पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह तो अद्भुत चीज है..जिस प्रकार की बेहूदा बात के बारे में बात कर रहे हैं।" इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने पूछा कि कांग्रेस के लिए रेप के मामले 'बेहूदा' हैं?

Scroll to load tweet…

क्या कहा अशोक गहलोत ने?

अशोक गहलोत ने कहा कि जब राहुल गांधी ने कह दिया कि नोटिस मिल गया है और उसका वह जवाब दे रहे हैं तो उसके बावजूद भी पुलिस का उनके घर पर जाना, यह याद दिलाता है इंदिरा गांधी का जमाना। जब इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान इस तरह की हरकतें हुई थीं तो उसका परिणाम क्या हुआ सबको मालूम है। मुंह की खानी पड़ी थी उन लोगों को। आज की जो घटना हुई है, यह घटना मामूली नहीं है। इनकी हिम्मत कैसे हो गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नेता के घर पहुंची। गहलोत ने कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर ही नहीं सकती है। बिना अमित शाह के आदेश के पुलिस किसी राष्ट्रीय नेता के घर में बेवजह घुसने का ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकती।

Scroll to load tweet…

गहलोत होने लगे ट्रोल...

राहुल गांधी के मामले में इंदिरा गांधी सरकार की तानाशाही को याद दिलाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। तमाम यूजर पूछ रहे हैं कि आखिर गहलोत किसकी तरफ हैं। एक यूजर ने लिखा है कि भूल गए हैं कि अभी कांग्रेस में ही हैं यह। एक ने लिखा है कि सच के साथ हैं गहलोत।

यह भी पढ़ें:

रेप पीड़िता लड़की का डिटेल जानने राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था जिक्र

दिल्ली की सड़क पर सरेआम लड़की से मारपीट, युवकों ने घसीटकर कार में जबरिया बैठाया, न पुलिस दिखी न लोगों ने किया विरोध