AC का तापमान 28 डिग्री करना कब से होगा अनिवार्य? पर्यावरण मंत्री ने बताई लागू होने की तारीख

Published : Jun 27, 2025, 11:12 PM IST
AC Regulation India

सार

AC Regulation India: इन दिनों सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज है कि सरकार एसी का तापमान तय करने जा रही है। क्या वाकई ऐसा होने वाला है? आइए जानते हैं क्या है इसकी हकीकत।

AC Regulation India: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और खबरों में ये चर्चा जोरों पर है कि भारत सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर का तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय करने वाली है। इस खबर को सुनकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं क्या सरकार अब एसी का तापमान तय करेगी? क्या ये नियम सबके लिए अनिवार्य होगा? चलिए आपको बताते हैं कि ये नियम कब से लागू होने वाला है।

कब से लागू होगा नियम?

इसको लेकर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई नियम तुरंत लागू नहीं किया जा रहा है। सरकार इस फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेगी। इसे धीरे-धीरे और समय के साथ लागू किया जाएगा। यानि अभी एसी के तापमान को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इस दिशा में भविष्य के लिए तैयारी कर रही है, ताकि ऊर्जा की बचत हो और पर्यावरण को नुकसान कम किया जा सके।

पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव तुरंत नहीं होगा बल्कि समय के साथ धीरे-धीरे किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के नियम की जरूरत शायद 2050 के बाद ही महसूस की जाएगी।

यह भी पढ़ें: AI171 हादसे के बीच पार्टी मनाना पड़ा भारी, AISATS के चार सीनियर अधिकारी बर्खास्त

एसी का तापमान 28 डिग्री करना अब होगा अनिवार्य

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि जल्द ही देश में एयर कंडीशनर केवल 20 से 28 डिग्री सेल्सियस की तय सीमा में ही चल सकेंगे, और इससे नीचे या ऊपर का तापमान सेट करना प्रतिबंधित होगा। इसी बयान के बाद यह मामला चर्चा में आया।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?
न वैक्सीन, न पक्का इलाज! फिर कैसे रोका जाएगा भारत में निपाह? इन देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग