पुरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के अंतिम दर्शन

पुरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ के अंतिम दर्शन

Published : Jul 04, 2025, 05:05 PM IST

पुरी (ओडिशा): भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी स्थित गुंडिचा मंदिर के अदापा मंडप में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रथ यात्रा के दौरान नौ दिन के विश्राम के बाद, अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने गुंडिचा मंदिर में भगवान के दर्शन किये । ‘अदापा मंडप दर्शन’ के रूप में प्रसिद्ध इस दिन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भोर से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े दिखे। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और स्थानीय प्रशासन की निगरानी में दर्शन की व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। यह दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन की वापसी यात्रा (बहुदा यात्रा) से पहले का होता है, जब उन्हें गुंडिचा मंदिर में आखिरी बार दर्शन के लिए खुले रूप में रखा जाता है। इसके बाद वे तीनों रथों पर सवार होकर श्रीमंदिर की ओर लौटते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन भगवान के दर्शन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

03:36Ketan Murder Case: Siya और Chetan से Police पूछेगी कौन से 7 बड़े सवाल? सामने आ जाएगा पूरा सच!
03:05क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल
03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!