गुजरात के CM विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, बोले-अब नए नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा आगे बढ़ेगी

Published : Sep 11, 2021, 03:35 PM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 05:58 PM IST
गुजरात के CM विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, बोले-अब नए नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा आगे बढ़ेगी

सार

गुजरात में राजनीति हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां 15 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया है।

अहमदाबाद. गुजरात में अचानक राजनीति हलचल बढ़ गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपना इस्तीफ दे दिया है। यह इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब 15 महीने बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव(gujarat assembly elections) होने हैं। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। पार्टी ने रविवार को गांधीनगर में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें-Sardardham Bhavan के लोकार्पण पर PM का ऐलान-Tamil Studies पर BHU में स्थापित होगी ‘सुब्रमण्य भारती चेयर’

कौन होगा अगला सीएम
विजय रूपाणी के इस्तीफे के साथ ही नए सीएम के नाम को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगला मुख्यमंत्री पाटीदार समाज से हो सकता है। इनमें मनसुख मांडविया का नाम सबसे आगे है। ये इस समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके अलावा नितिन पटेल ( गुजरात के डिप्टी CM),सीआर पाटिल ( गुजरात BJP प्रेसिडेंट) और केंद्रीय मत्स्य व पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का नाम भी चर्चा में है।

हम मोदी के नेतृत्व में लड़ते हैं
इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने मीडिया से कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। हम सब मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ते हैं, इसलिए हमारे उनके(रूपाणी) नेतृत्व का कोई सवाल नहीं उठता। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से विजय रूपाणी बोले कि वे भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने उन जैसे कार्यकर्ता को गुजराज के मुख्यमंत्री पद की महत्वूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलता रहा। मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही गुजरात ने नए आयाम छुए हैं।

यह भी पढ़ें-एक बयान ऐसा भी: BJP लीडर ने ओवैसी को बताया Virus, कहा- इसे रोकने के लिए चाहिए ये वाली vaccine

नए नेतृत्व में यह यात्रा आगे बढ़ते रहना चाहिए
विजय रूपाणी ने कहा कि उन्हें गुजरात में मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला। भाजपा में परंपरा बदलती रहती है। अब नए नेतृत्व में यह यात्रा आगे बढ़ती रहनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें-खाना पकाने का तेल होगा सस्ता ! त्यौहारी सीजन में मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत

संगठन से तकरार की खबरों को गलत बताया
विजय रूपाणी ने उन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें माना गया कि उनका संगठन से तालमेल नहीं बैठ रहा था। रूपाणी ने कहा कि संगठन सर्वोपरी है। उनकी संगठन से कोई तकरार नहीं है। गुजरात के विकास का काम पहले की तरह चलता रहेगा।

तीन महीने में 4 मुख्यमंत्री बदले
बता दें कि कुछ समय से रूपाणी के इस्तीफे की चर्चा थी। गुरुवार रात अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे थे। उनका यह अचानक प्रोग्राम बना था। हालांकि अमित शाह अपनी बहन के घर गए, जहां कोई पारिवारिक कार्यक्रम था, लेकिन तब से राज्य में राजनीति बदलाव की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

भाजपा ने पिछले 3 महीने में अपने 4 मुख्यमंत्रियों को बदला है। जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत और फिर तीरथ सिंह की जगह पुष्कर धामी को सीएम बनाया गया। रूपाणी के इस्तीफे के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।

डेढ़ दशक पहले राजनीति छोड़ना चाहते थे रूपाणी
2 अगस्त, 1956 को रंगून(अब म्यांमार) में जन्मे रूपाणी के पिता वहां बिजनेस के सिलसिले में गए थे। तभी रूपाणी का जन्म हुआ था। हालांकि वे 4 साल बाद गुजरात लौट आए थे। रूपाणी ने कानून की पढ़ाई की है। वे जैन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और राजकोट पश्चिम से विधायक हैं। वे 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। वर्ष, 1971 को जनसंघ से जुड़कर राजनीति शुरू करने वाले रूपाणी देश दशक पहले अपने बेटे की छत से गिरकर हुई मौत से दु:खी होकर राजनीति छोड़ना चाहते थे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!
जम्मू-कश्मीर: डोडा में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों की मौत