गुजरात बीजेपी में कलह: रुपाणी-पटेल नाराज, मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं कई सीनियर, टल गया शपथ ग्रहण

Published : Sep 15, 2021, 04:28 PM IST
गुजरात बीजेपी में कलह: रुपाणी-पटेल नाराज,  मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं कई सीनियर, टल गया शपथ ग्रहण

सार

मंत्रिमंडल का के विस्तार से पहले कुछ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज बताए जा रहे हैं। 

गांधीनगर. भूपेन्द्र पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात बीजेी में कहल की खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को होने वाले गुजरात में नए मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया है। पहले यह शपथ ग्रहण बुधवार को दोपहर में होने था बाद में इसे टाल कर शाम को कर दिया गया लेकिन अब इसे स्थगित करते हुए गुरुवार का समय तय किया गया है।

 

 

मंत्रिमंडल का के विस्तार से पहले कुछ विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, डिप्टी CM नितिन पटेल नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरा मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि विजय रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दो या तीन मंत्रियों को जगह मिल सकती है जिस कारण से कई सीनियर नेता नाराज हैं।

इसे भी पढ़ें- केन्द्रीय कैबिनेट ने ऑटो और ड्रोन सेक्टर के लिए PLI Scheme को दी मंजूरी, टेलीकॉम सेक्टर में भी बड़े बदलाव


नितिन पटेल-चुडास्मा को लेकर भी असमंजस
विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडास्मा, आरसी फाल्दू और कौशिक पटेल को लेकर भी सियासी हलचलें तेज हैं। रुपाणी सरकार में नितिन पटेल डिप्टी सीएम के साथ वित्त मंत्री थे तो भूपेंद्र सिंह चुडास्मा शिक्षा मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे वहीं, आरसी फाल्दू कृषि मंत्री थे। भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल दोनों पाटीदार समुदाय से हैं।  ऐसे में पार्टी सीएम और डिप्टी सीएम एक ही समाज को नहीं देना चाहती है।

इसे भी पढ़ें- SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, चौथी बार पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होगा भारत

सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने ली थी शपथ
मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के गत शनिवार को अचानक इस्तीफा देने के बाद सोमवार को केवल भूपेंद्र पटेल (59) ने शपथ ली थी। पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और सोमवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?