16 साल से चकमा दे रही थी 70 साल की महिला, 1 चूक से चढ़ी पुलिस के हत्थे

Published : Jul 31, 2025, 03:06 PM ISTUpdated : Jul 31, 2025, 03:24 PM IST
जामना अर्जुन चुनाड़ा को अहमदाबाद में बेटी के घर से किया गिरफ्तार

सार

70 Years Old Woman Arrested After 16 Years: गुजरात की 70 साल की जामना चुनाड़ा को पुलिस ने 16 साल बाद गिरफ्तार किया। वह 2009 की लूट और हत्या के केस में फरार थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे उसकी बेटी के घर से पकड़ा।

70 Years Old Woman Arrested After 16 Years: गुजरात की 70 साल की जामना अर्जुन चुनाड़ा को आखिरकार 16 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वो इतने सालों से  एक लूट और हत्या के केस में फरार चल रही थीं। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने बताया कि जामना को मंगलवार को उसकी बेटी के घर से पकड़ा गया। पुलिस उसे साल 2009 से ढूंढ रही थी। आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है।

दंपत्ति की हत्या का आरोप

ये पूरा मामला साल 2009 का है। 18 मार्च की रात करीब 9 बजे एक दंपत्ति अहमदाबाद के घाटलोडिया इलाके में अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, तभी कामोद और इंदिरानगर के बीच एक गैंग ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि इस गैंग ने दंपत्ति पर धोबी के डंडे से हमला किया और उनसे गहने व मोबाइल लूट लिए। उन्होंने घायल दंपत्ति को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया गया। बाद में कुछ राहगीरों ने उन्हें देखा और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पुरुष की मौत हो गई।

16 साल से फरार थी जामना

इस वारदात के बाद महिला की शिकायत पर जामना और 8 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से सात को दोषी ठहराकर सजा सुनाई गई। लेकिन जामना तब से ही फरार थी। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी और आखिरकार 16 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: MP में बारिश की दिल दहला देने वाली तस्वीर: बाढ़ में बहे चाचा-भतीजे के शव लिपटे मिले

बेटी के घर से किया गिरफ्तार

जामना पिछले 16 सालों से पुलिस से बचने के लिए एक गांव से दूसरे गांव, और एक शहर से दूसरे शहर घूमती रही। इस दौरान उसके पति और बेटे को पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुनाई थी। दोनों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और जेल से बाहर भी आ गए, लेकिन जामना का कुछ पता नहीं चल पाया था।आखिरकार मंगलवार को पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब जामना अपनी बेटी से मिलने असलाली आई थी। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा