गुवाहाटी लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, Guwahati सीट पर BJP उम्मीदवार Bijuli Medhi जीती, इतने वोटों से बनी विजेता

Published : Jun 04, 2024, 03:15 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 04:40 AM IST
Guwahati1

सार

लोकसभा चुनाव 2024 में गुवाहाटी सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बिजुली कलिता मेधी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बरठाकुर गोस्वामी (Mira Barthakur Goswami) को 2 लाख 51 हजार 090 वोटों से हरा दिया।  

Guwahati Lok Sabha Election Result 2024 Live Update: लोकसभा चुनाव 2024 में गुवाहाटी सीट पर बीजेपी कैंडिडेट बिजुली कलिता मेधी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के बरठाकुर गोस्वामी (Mira Barthakur Goswami) को 2 लाख 51 हजार 090 वोटों से हरा दिया।

गुवाहाटी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े

- 2009 से लेकर 2019 तक, तीन बार गुवाहाटी सीट पर बीजेपी ने किया कब्जा

- 2019 में भाजपा कैंडिडेट रानी ओजा ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 63 करोड़ घोषित की

- गुवाहाटी लोकसभा इलेक्शन 2014 में भाजपा प्रत्याशी बिजोया चक्रवर्ती हुए विनर

- बिजोया चक्रवर्ती ने 2014 में अपनी चल-अचल प्रॉपर्टी 1 करोड़ अनाउंस किया था

- 2009 में यह सीट भाजपा की थी, बिजोया चक्रवर्ती को मिला जीत का आर्शीवाद

- पोस्ट ग्रेजुएट प्रत्याशी बिजोया चक्रवर्ती के पास 2009 में 18 लाख थी दौलत

- 2004 में कांग्रेस की जीत, गुवाहाटी की जनता ने किरीप चालिहा को जिताया था

- किरीप चालिहा के पास 2004 के लोकसभा चुनाव में कुल प्रॉपर्टी 92 लाख रु. थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गुवाहाटी सीट पर 2181319 वोटर थे, जबकि 2014 के इलेक्शन में 1922270 मतदाता थे। बीजेपी ने 2019 के चुनाव में कमल खिलाया था। क्वीन ओजा 1008936 वोट पाकर सांसद बने। जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार बॉबीता शर्मा को 663330 वोट मिला था। वहीं, गौहाटी की जनता ने 2014 के इलेक्शन में कमल खिलाया था। बिजोया चक्रवर्ती को 764985 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार मानस बोरा को 449201 वोट मिला था।

बीजेपी का गढ़ माना जाता है गुवाहाटी लोकसभा सीट. मशहूर गायक भूपेन हजारिका गुवाहाटी सीट से 2004 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वे दूसरे नंबर पर रह गए थे। इसी साल 26 जनवरी के मौके पर मोदी सरकार ने भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न देने का फैसला किया है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला