नूंह हिंसा में दो होमगार्ड्स, इमाम सहित 5 लोगों की मौत, दर्जनों गाड़ियां फूंकी, होमगार्ड्स के परिजन को मिलेगा 57 लाख

Published : Aug 01, 2023, 03:48 PM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 05:50 PM IST
Violence in nuh

सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। खट्टर ने कहा कि नूंह जिले और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस तैनात की गई है।

Nuh Violence updates: हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा ने दो होमगार्ड्स, एक इमाम सहित पांच लोगों की जान ले ली है। हिंसा में दर्जनों लोग घायल हैं। दंगाईयों ने दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। दूसरे दिन भी हिंसा जारी है। बवालियों पर काबू पाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं। नूंह में बवाल को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। खट्टर ने कहा कि नूंह जिले और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस तैनात की गई है। नूंह में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है जबकि कुछ जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है। उधर, राज्य के डीजीपी ने ऐलान किया है कि हिंसा में जान गंवाने वाले दोनों होमगार्ड्स के परिवार के लिए विभाग की ओर से 57 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

44 एफआईआर, 70 लोग हिरासत में...फिर भी जल रहा नूंह

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह हिंसा मामले में 44 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 70 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो पुलिसवालों समेत पांच लोगों की जान इस हिंसा में चली गई है। आम लोगों से शांति बनाने की अपील करते हुए खट्टर ने कहा कि शांति बनाएं रखे, कानून अपना काम कर रहा है।

नूंह में तीन मौतें, गुरुग्राम में इमाम की हत्या

नूंह हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गुरुग्राम में इमाम की हत्या कर दी गई। गुरुग्राम के सेक्टर-56 में एक निर्माणाधीन मस्जिद के बाहर सोमवार रात एक इमाम समेत दो लोगों पर हमला किया गया। करीब तीन-चार लोगों ने इमाम मोहम्मद साद और खुर्शीद पर लाठियों से हमला कर दिया। खुर्शीद के भी पैर में गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि साद हमले में मारा गया। जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त मस्जिद में पांच लोग मौजूद थे लेकिन दो अन्य कहीं छिपकर अपनी जान बचा लिए।

सोमवार को जुलूस निकालने के बाद शुरू हुई हिंसा

हिंसा की शुरुआत गुरुग्राम से सटे नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को युवाओं के एक समूह ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिया और जुलूस पर पथराव किया। हिंसा बढ़ने पर भीड़ ने सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाया। शाम होते-होते हिंसा गुरुग्राम-सोहना राजमार्ग पर फैल गई। कई कारों को आग लगा दी गई और पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थरबाजी के अलावा फायरिंग भी की गई। पुलिस ने जब दोनों गुटों को रोकने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। गोली लगने से दो होमगार्ड्स की जान चली गई है जबकि कई पुलिसवाले समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

देर शाम तक हिंसा काफी भड़क जाने के बाद पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग की गई ताकि भीड़र को तितर बितर किया जा सके। हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई। किसी प्रकार की बड़ी सभाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया। क्षेत्र में धारा 144 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

नूंह हिंसा की खबर फैलते ही गुरुग्राम में अशांति

नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही गुरुग्राम में सोहना रोड के पास दो समुदायों के प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए। कई गाड़ियों को दोनों पक्षों ने निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने घंटों सड़क को जाम रखा जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रदर्शनकारियों ने घंटों तक सड़क भी जाम कर दी।

पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

हरियाणा सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, नूंह, सोहना और आसपास के जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। अर्धसैनिक बलों की कम से कम 13 कंपनियां वहां तैनात की गई हैं और जल्द ही और कंपनियां पहुंचेंगी। फ़रीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में कोई कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। हालांकि, इन जिलों में धारा 144 लगाई गई है।

स्कूल कॉलेज बंद

हिंसा को देखते हुए गुरुग्राम और फरीदाबाद में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

कौन है मोनू मानेसर जिसका नाम नूंह में ब्रज मंडल यात्रा हिंसा के बाद सबकी जुबां पर है?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की 'गांधीगिरी' पड़ेगी भारी? जानें कोर्ट बहिष्कार से उनके साथ क्या-क्या हो सकता है