गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का 250 मीटर हिस्सा गिरा, तीन मजदूर घायल, आ गई थी दरार

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। यह फ्लाईओवर सीधे दिल्ली से जुड़ रहा था। हादसा करीब 7.20 मिनट पर हुआ। घटना की जानकारी लगने के करीब 25 मिनट बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरार आ गई थी। उसे ही ठीक किया जा रहा था। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2021 4:28 AM IST / Updated: Mar 28 2021, 01:29 PM IST

गुरुग्राम, हरियाणा. राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौलताबाद के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने की घटना सामने आई है। हादसा रविवार सुबह करीब 7.20 बजे हुआ। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का करीब 250 मीटर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों के घायल होने की खबर है। यह फ्लाईओवर सीधे दिल्ली से जुड़ रहा था।

Latest Videos

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में फ्लाईओवर पर रखी मशीन भी गिर गई। सीनियर फायर अधिकारी ईशम सिंह ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। बचाव में बड़ी क्रेनों की मदद लेनी पड़ी। हालांकि इसके लिए नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की जरूरत नहीं पड़ी।

घटना के बाद करीब साढ़े 9 बजे मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से द्वारका एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके मिश्रा ने बताया कि  फ्लाईओवर के एक सेगमेंट में दरार आ गई थी। उसे सुधारा जा रहा था। कुछ लोग काम कर रहे थे, तभी दो पिलर के बीच का हिस्सा गिर गया। बता दें कि गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर जाने की  एक घटना 7 महीने पहले भी हो चुकी है। 22 अगस्त 2020 की रात को गुरुग्राम-सोहना-अलवर हाईवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 10 से 11 के बीच का स्लेब सीधे नीचे गिर गया था। हादसे में दो मजदूर घायल हुए थे। इसके बाद NHAI के तत्कालीन परियोजना निदेशक एके शर्मा ने कंपनी द्वारा सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जाने तक काम पर रोक लगा दी थी। वहीं, NHAI ने फरवरी 2021 के पहले हफ्ते में ही कंस्ट्रक्शन कंपनी ओरियंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को 3 करोड़ रुपए का जुर्माना किया था।

Share this article
click me!

Latest Videos

Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
Sharad Purnima 2024 से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत
Ratan Tata के हाथ में जादू था, फर्श पर पड़ी 7 कंपनियों को उन्होंने पहुंचाया बुलंदियों पर...
Bahraich: हाथ में पिस्टल लेकर STF चीफ Amitabh Yash ने दंगाइयों को दौड़ाया
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?