अब हरियाणा की महिलाएं ढूंढ़ेगी राहुल गांधी के लिए दुल्हन, सोनिया गांधी ने दिया बहू तलाशने का काम!

Published : Jul 29, 2023, 03:52 PM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 04:40 PM IST
sonia gandhi

सार

पूर्व अध्यक्ष के आवास पर पहुंची महिलाओं ने राहुल गांधी की शादी को लेकर भी उनकी मां से कई सवाल किए। 

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हरियाणा की महिलाओं का एक ग्रुप पहुंचा था। नई दिल्ली स्थित सोनिया गांधी के आवास पर पहुंची महिलाओं ने काफी देर तक उनके आवास पर बिताया। ढेर सारी बातचीत की और लंच भी साथ ही किया। पूर्व अध्यक्ष के आवास पर पहुंची महिलाओं ने राहुल गांधी की शादी को लेकर भी उनकी मां से कई सवाल किए। सोनिया गांधी ने भी काफी हल्के-फुल्के ढंग से मजाकिया लहजे में महिलाओं को जवाब देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

हरियाणा की महिलाएं क्यों मिलने पहुंची थीं सोनिया गांधी से?

राहुल गांधी ने 8 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव का दौरा किया था। यहां उन्होंने महिलाओं के कई ग्रुप्स से बातचीत की थी। सोनीपत की महिलाओं से मिलने के बाद राहुल गांधी ने महिलाओं के ग्रुप को अपने घर पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही राहुल गांधी ने उनको दिल्ली घूमाने का भी वादा किया था। राहुल के आमंत्रण पर महिलाएं दिल्ली पहुंची थीं।

 

 

महिलाओं के दिल्ली भ्रमण का वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया। राहुल गांधी ने कैप्शन लिखा कि कुछ विशेष मेहमानों के साथ मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन। सोनीपत की किसान बहनें दिल्ली आईं, अपने साथ उपहार और बहुत कुछ लेकर आईं। मज़ेदार बातें। हमें साथ में अनमोल उपहार मिले: देसी घी, मीठी लस्सी, घर का बना अचार और ढेर सारा प्यार।

राहुल गांधी का सोनीपत की महिला मेहमानों का वीडियो महज एक घंटे में पांच लाख से अधिक व्यू पा गया। रीडर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह सामान्य लोगों का सच्चा साथी है। और ऐसा लगता है कि वह 2024 में ऐसा करेगा।

सोनिया गांधी से बातचीत का प्रसंग तो और मजेदार

हरियाणा की महिलाओं से सोनिया गांधी की भी मुलाकात हुई। महिलाओं ने राहुल गांधी की शादी को लेकर भी मजेदार सवाल किए। महिलाओं ने सोनिया गांधी से पूछा कि वह अपने बेटे राहुल गांधी की शादी के बारे में क्या सोच रही हैं। इस पर सोनिया गांधी ने भी रोचक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग एक काम क्यों नहीं करतीं, उसके लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर दीजिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ बातचीत का पूरा वीडियो यूट्यूब पर किया शेयर

राहुल गांधी ने बातचीत का पूरा वीडियो भी यूट्यूब पर साझा किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि कुछ दिन पहले जब हम भारत जोड़ो यात्रा जारी रखते हुए सोनीपत गांव पहुंचे तो मुझे बहुत कुछ मिला वहां के किसानों, विशेषकर किसान बहनों का प्यार और स्नेह। एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह भारत है; कोई नफरत नहीं, कोई भेदभाव नहीं, केवल शुद्ध प्रेम और आतिथ्य।"

यह भी पढ़ें:

एयरपोर्ट पर गवर्नर थावरचंद गहलोत की गजब बेइज्जती...फ्लाइट के लिए 15 मिनट पहले पहुंचे लेकिन अथॉरिटी ने कर दी-नो एंट्री

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला
Delhi Red Fort Blast: डॉक्टर, प्रोफेसर और मौलवी ने कैसे बुनी साजिश? NIA रिमांड पर उगलेंगे राज़