
Hathras Stampede: यूपी के हाथरस जिले में सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों के मौत मामले में तीसरे दिन पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने बताया कि आयोजन समित के छह लोगों को अरेस्ट किया गया है। आईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आयोजन समिति थे और सत्संग में सेवादार थे। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
किसे हाथरस कांड में किया गया है अरेस्ट?
पुलिस महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने हाथरस घटना पर अपडेट देते हुए बताया कि भगदड़ से हुई मौतों के मामले में छह आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सभी छह लोग सत्संग में 'सेवादार' (स्वयंसेवक) के रूप में काम करते थे। अरेस्ट किए गए छह आरोपियों में दो महिलाएं हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राम लड़ैते (50), उपेंद्र सिंह यादव (62), मेघ सिंह (61), मुकेश कुमार (38) और महिलाओं मंजू यादव (30) और मंजू देवी (40) के रूप में की है।
क्या है हाथरस भगदड़ का मामला?
यूपी के हाथरस में एक सत्संग के बाद हुए भगदड़ में कम से कम 121 लोगों कुचल कर मारे गए थे। मंगलवार यानी दो जुलाई को हुए इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सौ से अधिक मौतों के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार की देर रात में पुलिस ने मैनपुरी स्थित उसके आश्रम सहित कई जगहों की तलाशी ली। हालांकि, वह अंडरग्राउंड हो गया है। घटना के तीसरे दिन आयोजन समिति के आधा दर्जन सेवादारों को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। लेकिन आश्चर्य की बात यह कि एफआईआर में बाबा नारायण साकार का नाम इसमें नहीं है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.