मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 4-5 दिनों उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत के लोग लू से बचकर रहें

शुष्क चक्रवाती हवाओं का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू(heat wave) का प्रकोप बने रहने की चेतावनी दी है। इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में मार्च में रिकॉर्ड टेम्परेचर दर्ज किया गया।

Amitabh Budholiya | Published : Mar 31, 2022 3:20 AM IST / Updated: Mar 31 2022, 08:53 AM IST

नई दिल्ली. मार्च में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुष्क चक्रवाती हवाओं का असर कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू(heat wave) का प्रकोप बने रहने की चेतावनी दी है। इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में मार्च में रिकॉर्ड टेम्परेचर दर्ज किया गया। 2021 में 30 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 31 मार्च 1945 को 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। लेकिन इस बार यह 41 डिग्री को पार कर गया है। 

यह भी पढ़ें-दिव्यांग बहन को यूं उठाकर 10वीं का एग्जाम दिलाने ले जाते थे भाई, वीडियो ने DM को भी कर दिया इमोशनल

Latest Videos

जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अभी भी शुष्क चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। यह टेम्परेचर बढ़ा रहा है। वहीं, उत्तरी बांग्लादेश पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। निचले स्तरों पर विदर्भ से केरल तक आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी लू का असर बना रहेगा। यानी 5 अप्रैल तक लू से बचकर रहें। वहीं, लंबे समय से सूखा पड़ने से उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बेहद गर्म है।

यह भी पढ़ें-गुड न्यूजः दिल्ली से बनारस का सफर सिर्फ 3.33 घंटे में, अभी 813 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं 14 घंटे

जानिए आपके राज्य का मौसम कैसे रहेगा
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार,  पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से गंभीर लू की स्थिति देखी गई। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में और जम्मू क्षेत्र, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बन सकती है।

जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ-साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।

दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और आंतरिक ओडिशा में हीट वेव की स्थिति संभव है। 

इन राज्यों में बारिश की स्थिति
केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

यह भी जानें
IMD के सीनियर मौसम विज्ञानी आरके जेनामनी के मुताबिक 31 मार्च तक हीटवेव रहेगी। 1-2 अप्रैल को तापमान में मामूली गिरावट होगी। अगले 5 दिनों तक मध्य भारत और महाराष्ट्र में हीटवेव रहेगी।  IMD, मुंबई के मौसम विज्ञानी जयंत सरकार ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र (अहमदनगर, सोलापुर, जलगांव) और मराठवाड़ा में 2 दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी। मुंबई में अगले 5 दिन तक गर्म हवाएं नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें-Sariska Reserve fire : तीन दिन बाद भी नहीं बुझी सरिस्का के जंगल की आग, पीएम मोदी ने गहलोत को दिया मदद का भरोसा

Share this article
click me!

Latest Videos

Ganesh Chaturthi 2024 Muhurat: गणेश चतुर्थी पर क्या है शुभ मुहूर्त, कब भूलकर भी न करें स्थापना
पहली लिस्ट जारी होते ही Haryana BJP में लगी इस्तीफों की होड़, 250 नेताओं का हुआ मोहभंग
PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: दीपावली से पहले ही मोदी सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा
Bengaluru Auto Driver Girl Viral Video: Ride Cancel करने पर भड़का ड्राइवर और लड़की को मारा थप्पड़
Ganesh Chaturthi 2024: देखें लालबागचा राजा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली पहली झलक | LaLbaugcha Raja