
Heavy Rain Alert: आफत की गर्मी के बाद दिल्ली वालों को बारिश से राहत महसूस हुई। राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश ने सुबह-सुबह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले कुछ घंटों में भयंकर तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
शनिवार को राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग ने शाम या रात में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, रात 8:30 बजे तक कोई वर्षा नहीं हुई और उमस भरी गर्मी बनी रही।
यह भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून
रविवार सुबह IMD के मुताबिक राजधानी में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई और 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई इलाकों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सफदरजंग में दो बार गरज के साथ बारिश दर्ज की गई और ओले भी गिरे। पहले तूफान में हवा की रफ्तार 82 किमी/घंटा रही जबकि दूसरे में 104 किमी/घंटा तक पहुंच गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.