
Hindi Diwas 2022: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा को जन-जन की भाषा बनाना है। बता दें कि हिन्दी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक भारत की 1.2 अरब आबादी में से 41% लोगों की मातृभाषा हिंदी है। वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो करीब 80 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो हिंदी बोल या फिर समझ सकते हैं। हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं बोली जाती बल्कि दुनिया के और कई देशों में हिंदी बोलने वाली आबादी बड़ी संख्या में है।
इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी :
भारत के बाहर हिंदी जिन देशों में बोली जाती है, उनमें पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, कनाडा और फिजी हैं। इनके अलावा भी कुछ ऐसे देश हैं, जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं। इनमें इंग्लैंड, अमेरिका और मध्य एशिया के कुछ देश शामिल हैं।
भारत के अलावा इस देश की आधिकारिक भाषा हिंदी :
भारत के अलावा भी एक देश ऐसा है, जहां कि आधिकारिक भाषा हिंदी है। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलोनेशिया में स्थित इस देश का नाम फिजी है। भारत की तरह ही फिजी भी ब्रिटेन से आजाद हुआ है। ब्रिटेन ने इस द्वीप पर कब्जा कर इसे अपना एक उपनिवेश बना लिया था। फिजी में काफी संख्या में भारतीय रहते हैं।
यूनेस्को की 7 भाषाओं में भी शामिल है हिंदी :
हिन्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार की ओर से इसे संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैसे यूनेस्को की सात भाषाओं में हिन्दी पहले से ही शामिल है। बता दें कि भारत के बाहर, दक्षिण अफ्रीका में 890,292, नेपाल में 8 लाख, अमेरिका में 648,983, मॉरीशस में 685,170, यमन में 232,760, युगांडा में 147,000, सिंगापुर में 5,000, नेपाल में 8 लाख, न्यूजीलैंड में 20 हजार और जर्मनी में 30 हजार लोग हिंदी बोलते हैं।
ये भी देखें :
Hindi Diwas 2022: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, कैसे हुई शुरुआत और क्या है महत्व?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.