
बेंगलुरु। कर्नाटक के कालाबुरागी जिले में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम संबंध रहने पर 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है।
मृतक युवक का नाम विजय कांबले था। वह वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट में रहता था। सोमवार की रात रेलवे पुल के पास उसे कुछ लोगों ने रोक लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय को रोकने वाले लोगों ने कुछ देर तक उसके साथ बहस की फिर धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से वह लहूलुहान हो गया था। गंभीर रूप से घायल विजय को छोड़ हमलावर भाग गए थे। आसपास के लोग विजय की मदद के लिए जुटते इससे पहले मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का आरोप, CBI ने छापेमारी के दौरान जब्त किए संवेदनशील दस्तावेज
मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था विजय
स्थानीय पुलिस का कहना है कि विजय एक मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। विजय की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि लड़की के पिता और भाई ने उनके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लड़की के 19 वर्षीय भाई शहाबुद्दीन और 19 वर्षीय नवाज के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल है दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान का चौंकाने वाला वीडियो, ये है पूरा मामला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.