गोडसे पर बयान को लेकर बोले गृहमंत्री शाह, प्रज्ञा को उनके किए की सजा मिली

Published : Nov 30, 2019, 11:56 PM IST
गोडसे पर बयान को लेकर बोले गृहमंत्री शाह, प्रज्ञा को उनके किए की सजा मिली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने नाथूराम गोडसे के संबंध में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।

मुंबई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने नाथूराम गोडसे के संबंध में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।

शाह ने यहां ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ पुरस्कार समारोह में उद्योगपति राहुल बजाज की टिप्पणी का उत्तर देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही प्रज्ञा के बयान की निंदा कर चुके हैं और पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, ‘‘न तो सरकार और न ही भाजपा, इस प्रकार के बयानों का समर्थन करती है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’’

बजाज ने कहा कि देश में डर का माहौल है और लोग सरकार की आलोचना करने से डरते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा महात्मा गांधी की हत्या को लेकर गोडसे के अदालत में दिए बयान के बारे में बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था।

गृह मंत्री ने इन आरोपों का खंडन किया कि देश में डर का माहौल है। शाह ने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कश्मीर की स्थिति पर बात करते हुए उद्योगपतियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ घाटी जाएं और वहां की वास्तविक स्थिति का जायजा लें।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गुड़गांव अपहरण कांड: रात के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ जो महिला की जान पर बन आई?
न वैक्सीन, न पक्का इलाज! फिर कैसे रोका जाएगा भारत में निपाह? इन देशों ने बढ़ाई एयरपोर्ट स्क्रीनिंग