Hyderabad में मासूम से छिना मां का छाया: अभी मैं संबंध बनाने की कंडीशन में नहीं हूं...पत्नी की इस बात पर जानवर बना पति

Published : Jun 02, 2023, 10:19 AM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 10:39 AM IST
Crime News

सार

हैदराबाद में एक युवक ने संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने एक महीने पहले ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक युवक ने संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या (Hyderabad man kills wife) कर दी। घटना 20 मई की है, लेकिन इसके बारे में जानकारी अब सामने आई है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस घटना से दो मासूमों के सिर से मां का छाया छिन गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 25 साल है। उसने पत्नी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी। एक महीने पहले ही उसकी पत्नी ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। वह संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं थी। उसने ऐसा करने से मना कर दिया। पत्नी ने पति को बताया कि वह अभी संबंध बनाने की स्थिति में नहीं है। 

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने परिजनों को दी खबर

इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी के परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बेसुध पड़ी हुई है। घर में रखे सामान यहां-वहां पड़े थे, जिससे पता चल रहा था कि पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ है। परिजन महिला को हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अपनी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को पहले भी प्रताड़ित किया था।

मृतक महिला के गले पर मिले नाखून के निशान

गला घोंटते वक्त आरोपी के नाखून मृतक महिला के गले में गड़ गए थे। जांच के दौरान उसके गले पर नाखून के निशान मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे सख्ती से पूछताछ की। सैदाबाद थाने के पुलिस अधिकारी के अनुसार इस दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ कि मौत गला घोंटे जाने के चलते हुई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?