हैदराबाद में जहां मिला था दरिंदगी की शिकार महिला डॉक्टर का शव, वहीं एक और महिला का शव बरामद

Published : Nov 30, 2019, 09:07 AM ISTUpdated : Nov 30, 2019, 10:55 AM IST
हैदराबाद में जहां मिला था दरिंदगी की शिकार महिला डॉक्टर का शव, वहीं एक और महिला का शव बरामद

सार

शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है। यह वही इलाका है जहां पर अब से कुछ घंटे पहले ही एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था। 

हैदराबाद. महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और केस सामने आ गया है। जिसके बाद से दहशत का महौल है। शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है। यह वही इलाका है जहां पर अब से कुछ घंटे पहले ही एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था। लाश मिलने के बारे में साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में शव मिला है। शव को सरकारी अस्पताल में भेजा जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है। 

जांच में जुटी है पुलिस 

साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में एक और महिला का शव मिला। शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला शव मिला है। महिला की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

महिला डॉक्टर के साथ हुई थी दरिंदगी 

इससे पहले 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला। महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था। रात में जब वह वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर मिली। फिर महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी। महिला डॉक्टर ने अपनी बहन से कहा कि उसे डर लग रहा है। इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया। 

PREV

Recommended Stories

3 करोड़ IRCTC खातों पर क्यों लगा ताला? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया आधार का कमाल
क्या है 'शांति' बिल? मोदी कैबिनेट के इस डिसीजन से क्या होगा बड़ा बदलाव?