
नेशनल डेस्क. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन की 11वीं एल्युमिनाई मीट Connections 2023 में IFFCO IIMCAA अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। रविवार 26 फरवरी को दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने विजेताओं को चेक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ओडिशा की डॉ. गायत्री IIMC Alumini of the Year
समारोह के तीसरे सत्र में आयोजित सम्मान समारोह में ओडिशा की साहित्यकार डॉ. गायत्री बाला पंडा को एल्युमिनाई ऑफ द ईयर और सुशील सिंह, अमित कटोच, ईटी पी.ली व पंकज चंद्र गोस्वामी को पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उर्दू-हिंदी के जाने-माने शायर वसीम बरेलवी, अकील नोमानी और राणा यशवंत के मुशायरे व कवि सम्मेलन के साथ हुई। इससे पहले दूसरे सत्र में 1972-73 के गोल्डन जुबली बैच और 1997-98 के सिल्वर जुबली बैच का सम्मान किया गया।
जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर बने उत्कर्ष सिंह
बिहार के उत्कर्ष सिंह को IIMCAA Journalist of the year award से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार में 1.50 लाख रु की सम्मान राशि दी गई। वहीं दिल्ली के रोहित विश्वकर्मा को एग्रीकल्चर रिपोर्टर अवॉर्ड के साथ 1 लाख रु की राशि से पुरस्कृत किया गया।
IFFCO IIMCAA अवॉर्ड्स 2023 के विजेता
सोर्स : IIMCAA
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.