Make In India: यूपी के अमेठी में बनेंगी 5 लाख से अधिक Ak-203 राइफल, जानिए क्या है इसकी खासियत

Published : Dec 04, 2021, 11:19 AM ISTUpdated : Dec 04, 2021, 11:21 AM IST
Make In India: यूपी के अमेठी में बनेंगी 5 लाख से अधिक Ak-203 राइफल, जानिए क्या है इसकी खासियत

सार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में जल्द Ak-203 राइफल का निर्माण शुरू होगा। इस राइफल की डिजाइन रूस ने की है। यह मेक इन इंडिया(Make In India) की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।  

नई दिल्ली. रूस और भारत की दोस्ती दुनिया में मिसाल है। इसी दिशा में एक-दूसरे को सुरक्षा देने के मकसद से दोनों देशों के बीच एक बड़ी रक्षा डील हुई है। इसके तहत रूस द्वारा डिजाइन की गई  Ak-203 राइफल( AK-203 assault rifles) का निर्माण उत्तर प्रदेश के अमेठी में होगा। यह मेक इन इंडिया(Make In India) की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है। यह करीब 5000 करोड़ की डील है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। 

कोरवा में बनेगी यह राइफल
भारत में रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता( self-reliance) को एक बड़ा बढ़ावा देने के प्रयास में सरकार ने अमेठी के कोरवा स्थित एक फैक्ट्री में 5 लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों के उत्पादन की योजना को मंजूरी दी है। यह प्रयास रूस के साथ साझेदारी में किया जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गहरी होती साझेदारी को दिखाता है। यह प्रोजेक्ट माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ( MSMEs) के जरिये अन्य रक्षा उद्योगों को कच्चे माल और घटकों की आपूर्ति के लिए व्यावसायिक अवसर मुहैया कराएगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह प्रोजेक्ट यूपी को भारत के बढ़ते रक्षा निर्माण कौशल में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जानिए Ak 203 राइफल की खूबी
7.62 X 39mm कैलिबर(caliber) की AK-203 राइफल्स तीन दशक पहले शामिल इन-सर्विस इंसास राइफल की जगह लेगी। AK-203 असॉल्ट राइफल्स 300 मीटर की रेंज तक दुश्मन को मार सकती है। हल्के वजन, मजबूत और नई टेक्नोलॉजी के साथ आधुनिक असॉल्ट राइफल्स का उपयोग सरलता से किया जा सकता है। यानी यह दुश्मनों की हर चुनौती और चालाकियों पर भारी पड़ेगी। इससे भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी। 

इस प्रोजेक्ट को इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Indo-Russian Rifles Private Ltd-RRPL) ज्वाइंट वेंचर के तौर पर पूरा करेगा। यह भारत के तत्कालीन OFB अब एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड-(AWEIL) और मुनिशन इंडिया लिमिटेड (MIL) के साथ रूस के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (ROE) और  कलाश्निकोव(Kalashnikov)  का प्रोजेक्ट है।

6 को भारत आ रहे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) 6 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक-दूसरे की सैन्य ताकत मजबूत करने की दिशा में पहल करेंगे। सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) पीके चक्रवर्ती ने कहा कि: "रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के साथ भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ेगी।

यह भी जानें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 2019 में इंडो-रूस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। यहां एके-203 का निर्माण जल्द शुरू होने की बात हुई थी। एके-203 दुनिया की सबसे मशहूर असॉल्ट राइफल एके-47 का अपडेटेड वर्जन है। बता दें कि एके-203 राइफल का वजन 3.8 किलोग्राम है। लंबाई 705 मिलिमीटर है। 
 

यह भी पढ़ें
Corona Period में हुए नुकसान से उबर रहा India, तीसरी तिमाही में तेज हुई व्यापार वृद्धि
वैश्विक आर्थिक विकास में सेंध लगा सकता है Omicron, IMF प्रमुख ने दी चेतावनी
उइगर नरसंहार को दबाए रखना चाहता है चीन, संयुक्त राष्ट्र की संस्था से कराता है जासूसी

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते