कर्नाटक में अब आगे क्या...सरकार बनाने का दावा पेश करेगी बीजेपी, येदियुरप्पा ने किया बड़ा वादा

Published : Jul 23, 2019, 09:05 PM IST
कर्नाटक में अब आगे क्या...सरकार बनाने का दावा पेश करेगी बीजेपी, येदियुरप्पा ने किया बड़ा वादा

सार

बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि भाजपा को 105 वोट मिले।

बेंगलुरू। कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार चार दिन चली चर्चा के बाद मंगलवार शाम को गिर गई। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ। इस दौरान स्पीकर को हटाकर सदन में विधायकों की संख्या 204 थी और बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि भाजपा को 105 वोट मिले। अब भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

येदियुरप्पा ने किसानों से किया बड़ा वादा...
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा- यह लोकतंत्र की विजय है। जनता कुमारस्वामी सरकार से परेशान थी। मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अब यहां विकास का नया दौर शुरू होगा। हम किसानों को ज्यादा तवज्जो देंगे। 

हम बनाएंगे स्थिर सरकार : शेट्टार
भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने कहा- अभी बागी विधायकों के इस्तीफे स्पीकर ने स्वीकार नहीं किए हैं। उन्हें तय करना है कि वे भाजपा में शामिल होंगे, या नहीं। मौजूदा परिस्थिति में हमारे पास 105 विधायक हैं, बहुमत हमारा है। हम स्थिर सरकार बनाएंगे।

बागी विधायकों की राजनीतिक समाधि बनेगी- सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को भाजपा पर विधायकों का होलसेल व्यापार करने और रिश्वत देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को अस्थिर करना चाहती है। होलसेल व्यापार एक परेशानी है। अगर रिटेल ट्रेड से एक या दो विधायकों को खरीदा जाता तो समस्या नहीं थी। 25 करोड़, 30 करोड़, 50 करोड़.. पैसे कहां से आ रहे हैं। बागियों को अयोग्य कर दिया जाएगा। उनकी राजनीतिक समाधि बन जाएगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!