इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई पर राहुल बोले- देश में नहीं लोकतंत्र, PM कर रहे क्रिमिनल एक्शन

Published : Mar 21, 2024, 12:14 PM ISTUpdated : Mar 21, 2024, 01:03 PM IST
Congress Press Conference

सार

इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

नई दिल्ली। टैक्स के पैसे नहीं देने के चलते इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किया है। इस कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- "भारत पूरी दुनिया में अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव अनिवार्य होता है। ये भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए समान अवसर हो। सभी के पास समान रूप से संसाधन हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है उसका संसाधनों पर एकाधिकार हो। ये नहीं कि उनका मीडिया पर एकाधिकार हो। ये नहीं की सत्ताधारी दल का संवैधानिक और न्यायिक संस्था जैसे आईटी, ईडी, चुनाव आयोग और दूसरे संस्थाओं पर नियंत्रण हो।"

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चुनावी चंदा के बारे में जो तथ्य निकलकर सामने आए वो चिंताजनक है। इससे हमारे देश की छवि को ठेस पहुंची है। हमारे देश ने पिछले 70 सालों में स्वतंत्र चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की छवि बनाई थी। उसपर प्रश्न चिह्न आज उठ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदा बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक कहा उस स्कीम के तहत मौजूदा सत्ताधारी दल ने हजारों करोड़ रुपए से ज्यादा अपने अकाउंट में भर लिया है। दूसरी तरफ साजिश कर मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। इस देश में लोकतंत्र को बचाना है तो समान अवसर होना चाहिए। चंद देशों में चुनाव हो रहे हैं 99 फीसदी वोट एक ही आदमी ले रहा है।"

सोनिया गांधी बोलीं-  पीएम कर रहे कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश 

सोनिया गांधी ने कहा, "आज हम जिस मुद्दे पर बात कर रहे हैं वह बहुत अधिक गंभीर है। यह मामला सिर्फ कांग्रेस को प्रभावित नहीं कर रहा है इससे लोकतंत्र पर भी असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। जनता से जुटाए गए धन को रोका जा रहा है। हमारे खातों से जबरन पैसा छीना जा रहा है। इन सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ चुनावी बॉन्ड से भाजपा को बहुत अधिक फायदा हुआ है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। हम सभी का मानना है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।

अजय माकन बोले- पोस्टर छपवाने के लिए नहीं हैं पैसे

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अपने बैंक खातों में मौजूद 285 करोड़ रुपए इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। पोस्टर छपवाने के लिए पैसे नहीं हैं। विज्ञापन देने के लिए पैसे नहीं है। कांग्रेस चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही है। कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला हुआ है। ये भारत के लोकतंत्र पर हमला है। सीताराम केशरी के समय का नोटिस हमें मिला है। ये कौन सा लोकतंत्र है।

प्रधानमंत्री कांग्रेस के खिलाफ कर रहे हैं क्रिमिनल एक्शन: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "एक महीने पहले कांग्रेस पार्टी के सारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। आप सोचिए, आप किसी परिवार के बैंक अकाउंट फ्रीज करिए, किसी बैंक या बिजनेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करिए, क्या होता है? एकदम खतम हो जाता है। यही आपने किसी परिवार के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए तो वो भूखे मर जाते हैं। वो कांग्रेस पार्टी के साथ किया जा रहा है। एक महीने पहले ये हुआ। किसी संस्था ने, किसी कोर्ट ने, किसी चुनाव आयोग ने चूं तक नहीं कहा। सब ड्रामा देख रहे हैं।"

राहुल ने कहा, "हिन्दुस्तान के 20 फीसदी लोग कांग्रेस पार्टी को वोट देते हैं। हम 20 फीसदी लोगों को रिप्रेजेंट करते हैं और आज हम रेलवे टिकट नहीं खरीद सकते। आज हम अपने नेता को एक शहर से दूसरे शहर नहीं भेज सकते। हम विज्ञापन नहीं लगा सकते। क्यों? सात साल पहले 14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का फाइन। सारे बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए। इनकम टैक्स का ऐक्ट साफ कहता है कि ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का फाइन लगेगा। ये है हिन्दुस्तान का लोकतंत्र, ये क्रिमिनल एक्शन है कांग्रेस पार्टी के खिलाफ और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ। ये क्रिमिनल एक्शन हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ केस दर्ज, लगा नफरत फैलाने का आरोप, दुकानदार से मारपीट पर दिया था बयान

उन्होंने कहा, "मेरी विनती है कि हिन्दुस्तान के जो संस्थान हैं, जो लोकतंत्र की रक्षा करते हैं। कोर्ट हो चुनाव आयोग हो। वो इसके बारे में कुछ करें। ये कहना कि हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, झूठ है। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का आपने बैंक अकाउंट बंद कर दिया। एक महीने हो गए, कोई कुछ नहीं बोल रहा है। केसरी जी के समय का नोटिस आया है। अजीब स्थिति है। हर संस्था का रोल है इसमें, कोर्ट का रोल है, चुनाव आयोग का रोल है।"

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक, भाजपा को मिल रहा परिवारवादी पार्टियों का साथ

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत