Independence Day 2023: ग्रैमी अवार्ड विनर Ricky Kej ने राष्ट्रगान को बनाया और जोशीला, कहा- अंग्रेजों को 'जय हे' गाते सुन रोंगटे खड़े हो गए

Published : Aug 14, 2023, 04:58 PM ISTUpdated : Aug 14, 2023, 06:35 PM IST
Ricky kej

सार

रिकी केज ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रगान के एक नए संस्करण को पेश किया है। लंदन के एबी रोड स्टूडियो में सौ से अधिक संगीतकारों की मौजूदगी में राष्ट्रगान रिकॉर्ड किया गया।

Independence Day 2023 Exclusive: रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। 3 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज को कौन नहीं जानता। दोनों नाम और भी महत्वपूर्ण तब हो जाते हैं, जब रिकी केज और रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा आजादी के 76वें साल का जश्न में शामिल हों। दोनों की जुगलबंदी से आजादी के जश्न का जोश और दोगुना तब हो जाता है, जब भारत के राष्ट्रगान की प्रस्तुति को एक बेहद भावपूर्ण तरीके से करते हैं और दर्शक मंत्रमुग्ध होकर भारत माता के जयकारे लगाते हैं। रिकी केज का पूरा इंटरव्यू नीचे देखें…

रिकी केज ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय राष्ट्रगान के एक नए संस्करण को पेश किया है। लंदन के एबी रोड स्टूडियो में 100 से अधिक संगीतकारों की मौजूदगी में राष्ट्रगान रिकॉर्ड किया गया। यह स्टूडियो द बीटल्स और पिंक फ़्लॉइड जैसे प्रसिद्ध गाने रिकॉर्ड किए जाने का गवाह रहा है। एशियानेट न्यूज नेटवर्क से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रिकी केज ने कहा- यह बिल्कुल दिमाग हिला देने वाला था।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने कहा- इस रिकॉर्डिंग का एक और संदेश था। अंग्रेजों ने हम पर 200 वर्षों तक शासन किया। एक भारतीय संगीतकार को वास्तव में उनका नेतृत्व करना और उन्हें (रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा) भारतीय राष्ट्रगान प्रस्तुत करना अपने आप में गर्व करने वाला पल था।

भारत को राष्ट्रगान का नया संस्करण किया गिफ्ट

उन्होंने कहा- वीडियो बनाने में जो कुछ भी खर्चा आया, वो पूरी तरह से सेल्फ फंडेड था। इसमें किसी भी कॉर्पोरेट पैसे का उपयोग नहीं किया गया। मैं इसे दुनियाभर में फैले भारतीयों को उपहार में दे रहा हूं। आप जहां चाहें इसका उपयोग करें। मुझे कोई रॉयल्टी नहीं चाहिए। बस इसे दूर-दूर तक फैलाएं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह राष्ट्रगान का एक बहुत सम्मानजनक संस्करण है।

यही तो नया भारत है

केज ने कहा- एक ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा भारतीय राष्ट्रगान प्रस्तुत कर रहा है। यह इस बात को दिखाता है कि नया भारत क्या है। हर देश का एक राष्ट्रगान होता है। किसी भी देश के पास एक राष्ट्रगान क्यों होता है? क्योंकि संगीत देश को एक साथ लाता है। जैसे ही आप राष्ट्रगान के पहले कुछ नोट्स सुनते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं या आप कहां से हैं। राष्ट्रगान को सुनकर तुरंत आपके जेहन में भारतीय होने की भावना आ जाती। संगीत यही करता है।

उन्होंने कहा- मैं राष्ट्रगान का एक महाकाव्य संस्करण बनाना चाहता था। रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा दुनिया में मेरा पसंदीदा ऑर्केस्ट्रा है। मैंने अतीत में कई बार उनके साथ सहयोग किया है। मैंने अन्य ऑर्केस्ट्रा के साथ भी सहयोग किया है। रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा अद्भुत है। वे बहुत पेशेवर हैं। यह ऑर्केस्ट्रा कई बड़े फिल्म साउंडट्रैक और कुछ महान संगीतकारों के साथ परफॉर्म कर चुका है। मेरा मानना ​​था कि ये बैंड इस महाकाव्य को एक नये आयाम में ले जाने के लिए सबसे परफेक्ट साबित हो सकता है।

सिर्फ 45 मिनट में हो गई रिकॉर्डिंग

रिकी केज ने बताया- गाने को नये तरह से सोचने और प्लान बनाने में 3 महीने लग गए। रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के हर सदस्य को यह पहले से जानकारी दे दी गई थी कि किसको क्या बजाना है। हमने कागज के एक टुकड़े पर सबकुछ लिखा दिया था। सभी को उनके हिस्से का टुकड़ा पकड़ा दिया था। सभी के बीच में तालमेल बैठाया था। कई बार प्रैक्टिस की गई। इन सबमें लगभग तीन महीने लग गए। लेकिन रिकॉर्डिंग केवल 45 मिनट में हो गई। यह एक मिनट का टुकड़ा है; हमने चार-पांच रिहर्सल की। नतीजा- सब कुछ सही निकला। हमने चार-पांच बार और रिकॉर्ड किया, और यह पूरा हो गया।

रिकॉर्डिंग के दौरान चुनौतियां

केज ने कहा- हमें यह सुनिश्चित करना था कि राष्ट्रगान जितना संभव हो उतना महाकाव्य लगे और साथ ही, कुछ बिंदुओं पर पूरा ऑर्केस्ट्रा एक साथ बज रहा हो तो कभी-कभी हम इसे कुछ वाद्ययंत्रों तक सीमित कर देते हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि पूरी रिकॉडिंग सुनने के बाद फ्लो दिखे। गाने में उतार-चढ़ाव के लिए विशेष ध्यान दिया गया। सभी वाद्ययंत्रों और उनको ऑपरेट करने वालों से कोआर्डिनेट करना भी महत्वपूर्ण था। लेकिन जब रिकॉर्डिंग फाइनल हुई तो सब आश्चर्यचकित रह गए थे।

अंग्रेजों के 'जय हे' गाने से मेरे रोंगटे खड़े हो गए

रिकॉर्डिंग के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ, इस सवाल पर संगीतकार रिकी केज ने कहा- जब उन्होंने ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा सदस्यों को भारतीय राष्ट्रगान के अंत में 'जय हे' गाते सुना था तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। रिकॉर्डिंग के दौरान ब्रिटिश मंडली की गायक मंडली ने गाने के अंत में शानदार तरीके से 'जय हे' गाना गाया। इन लोगों ने हम पर 200 साल तक शासन किया था। इनके मुंह से राष्ट्रगान को सुनकर मैं अलग ही रोमांच का अनुभव कर रहा था। हमारे रिश्ते आज जितने बेहतर हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे। मैं भारत और ब्रिटेन के बीच एक खूबसूरत साझेदारी दिखाना चाहता था। देखें राष्ट्रगान का जोश से भर देने वाला एकदम लेटेस्ट वाला वीडियो…

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान: हिजबुल के हार्डकोर आतंकवादी के भाई ने फहराया घर पर तिरंगा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके