
International Yoga Day 2023. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 को यादगार बनाने के लिए आयुष मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और दूसरे मंत्रालयों ने मिलकर 'ओशन रिंग ऑफ योग' कार्यक्रम की प्लानिंग की है। इस योजना के अनुसार हिंद महासागर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज मित्र देशों के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश फैला रहे हैं। यह इस साल के इंटरनेशनल योग दिवस की थीम भी है।
इंटरनेशनल योग दिवस पर भारतीय नौसेना का कार्यक्रम
भारतीय नौसेना कई वर्षों से समुद्र के पार भी योग की राजदूत जैसी रही है। भारतीय नौसेना के जहाज जिन विदेशी बंदरगाहों तक पहुंचते रहे हैं, वहां पर योग सत्रआयोजित किए जाते रहे हैं। इस तरह से इंडियन नेवी स्वस्थ्य जीवनशैली का संदेश लगातार देती रही है। इस साल भी भारतीय नौसेना योग दिवस पर व्यापक संदेश लेकर समुद्र की लहरों पर उतरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 21 जून को भारतीय नौसेना बांग्लादेश के चटगांव पोर्ट, मिस्र के सफगा, इंडोनेशिया के जकार्ता, केन्या के मोम्बासा, मेडागास्कर के टोमासीना, ओमान के मस्कट, श्रीलंका के कोलंबो, थाइलैंड के फुकेट और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें इंडियन नेवी के जहाज किल्टन, चेन्नई, शिवालिक, सुनयना, त्रिशूल, तरकश, वागीर, सुमित्रा और ब्रह्मपुत्र हिस्सा ले रहे हैं।
19 जहाजों पर 3500 नौसैनिकों की तैनाती
इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर ओशन रिंग ऑफ योग बनाने के लिए भारतीय नौसेना के 19 जहाजों पर करीब 3500 नौसैनिकों की तैनाती की गई है। इस योजना के तहत नौसैनिकों ने 35,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। यह जर्नी नेशनल और इंटरनेशन पोर्ट्स के बीच हुई है। इस योजना में विदेशी पोर्ट के अंतरराष्ट्रीय जल में 11 भारतीय नौसेना जहाजों पर 2400 सैनिक तैनात रहे। इसमें 1200 से अधिक विदेशी नौसेना के जवान भी शामिल हुए हैं।
लोक कल्याण-विश्व कल्याण की भावना
जानकारी के अनुसार विदेशी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा आईडीवाई-23 की गतिविधियों में जहाज के चालक दल और मेजबान देश के कर्मियों को शामिल करने की योजना है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह मानव कल्याण, लोक कल्याण और विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है। इसके भौतिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक पहलुओं को बढ़ाने और विशाल क्षमता को उजागर करने के लिए इसे विश्वव्यापी बनाया जा रहा है। भारतीय नौसेना की यह गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और 21 से 23 जून तक यह अभियान चलता रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान योग के स्वास्थ्य लाभ से लेकर सामूहिक शिविर, कार्यशालाएं, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तर कार्यक्रम और स्पीच आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
Rath Yatra 2023: अहमदाबाद में रथयात्रा के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 3 बच्चों सहित 10 लोग घायल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.