
रूस पर पीएम मोदी। रूस में हुए आतंकी हमले से पूरी दुनिया दंग है। इस पर दुनिया के बड़े देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है, जिसमें अमेरिका, फ्रांस समेत संयुक्त राष्ट्र शामिल है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आज शनिवार (23 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
रूस के मॉस्को में हुए आतंकी हमले में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 145 घायल है। इस हमले से रूस स्तब्ध हो गया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हमला करने के बाद आतंकी बहुत ही आसानी से फरार भी हो गए। मॉस्को हमले को लेकर अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी गई है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद सफेद रंगी की रेनॉल्ट कार से फरार हो गए। हालांकि, रूस खुफिया एजेंसी ने हमले में शामिल आतंकियों की तस्वीरें ढूंढ ली है और उन्होंने जारी भी कर दी है।
ISIS ने हमले की प्लानिंग अफगानिस्तान में की
विदेशी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इंटेलिजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि हमले को लेकर सारा प्लान ISIS ने अफगानिस्तान में तैयार किया था, जिसके बाद उन्होंने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मॉस्को के जिस क्रॉकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट वेन्यू को हमलावरों ने निशाना बनाया था, वहां मौजूद कॉन्सर्ट हॉल में लगभग 6200 लोग मौजूद थे।
हमलावरों में हॉल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी और बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले से जुड़ी कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट भी हो रही है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आतंकियों ने किस तरह लोगों की गोलियों से भून दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.