ये है मुंबई मेरी जान, इंडियन रेलवे की यात्रियों के लिए एक और गजब सर्विस, दूसरा पॉड होटल जल्द होगा ओपन

Published : Jun 02, 2022, 10:30 AM ISTUpdated : Jun 02, 2022, 10:33 AM IST
ये है मुंबई मेरी जान, इंडियन रेलवे की यात्रियों के लिए एक और गजब सर्विस, दूसरा पॉड होटल जल्द होगा ओपन

सार

इंडियन रेलवे तेजी से से बदल रहा है। मध्य रेलवे(Central Railway) इस महीने मुंबई के सीएसएमटी में पॉड होटल सेवाएं( pod hotel services) शुरू करने जा रहा है। इससे पहले 2021 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल खोला जा चुका है।

मुंबई. दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (iconic CSMT) में एक पॉड होटल( pod hotel services) विकसित किया जा रहा है, जिसे इस महीने के अंत में जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। मध्य रेलवे (CR) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल के नाम से भी जाना जाता है, मुंबई महानगर में भारतीय रेलवे की दूसरी ऐसी सुविधा होगी। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को पश्चिम रेलवे (WR) के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक पॉड होटल खोला गया था।

50 लोगों के बैठने की होगी जगह
अधिकारियों ने ने कहा कि सीएसएमटी की मुख्य लाइन (बाहरी ट्रेन टर्मिनस) पर वेटिंग रूम के पास पॉड होटल डेवलप किया जा रहा है। इसमें 50 व्यक्तियों के लिए सुविधा होगी। इस होटल में दो लोगों की क्षमता वाले चार फैमिली पॉड होंगे और 30 सिंगल पॉड भी होंगे। पॉड होटल में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वॉशरूम और शॉवर रूम के अलावा यात्रियों के लिए एक सामान रखने का कमरा भी होगा। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी( chief public relations officer) शिवाजी सुतार ने कहा कि स्लीपिंग पॉड्स के डेवलपमेंट और मेंटेनेंस का ठेका नमः इंटरप्राइजेज को दिया गया है, जो रेलवे को सालाना 10,07,786 रुपये की लाइसेंस फीस देगा।

लोगों को सुविधा और इंडियन रेलवे का कमाई        
सुतार ने कहा कि इससे रेलवे 55.68 लाख रुपये का रिवेन्यु हासिल करेगा। इस कांट्रैक्ट के माध्यम से कंपनी सीएसएमटी में आने और जाने वाले यात्रियों के लिए 131.61 वर्ग मीटर पर सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ एक आरामदायक रहने के लिए पॉड्स विकसित करेगा। पॉड होटल का निर्माण अपने आखिरी फेज में है। भारतीय रेलवे का पहला पॉड होटल पिछले साल नवंबर में रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया था। इसमें 48 कैप्सूल जैसे कमरे हैं। इसमें  क्लासिक पॉड्स, प्राइवेट पॉड्स, महिलाओं के लिए अलग पॉड और दिव्यांग यात्रियों के लिए शामिल हैं। सीएसएमटी देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जिसका उपयोग लाखों यात्री दैनिक आधार पर उपनगरीय और बाहरी ट्रेन सेवाओं का उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें
जहां हनुमानजी को मिली थी संजीवनी बूटी, वो हेरिटेज साइट फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए ओपन
ITBP के ट्रेनीज ने जुगाड़ से बनाया ई-ऑटो, Scrap से तैयार हुआ हॉक, लागत जानकर रह जाएंगे हैरान

 

PREV

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात, रिकॉर्ड निवेश का ऐलान: जानें भारत को AI-फर्स्ट बनाने सत्या नडेला का प्लान
गोवा नाइटक्लब आग हादसे में बड़ा खुलासा, बिना वीजा परफॉर्म कर रही थीं विदेशी डांसर क्रिस्टिना