नागपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन से निकलने लगा था धुआं

इंडिगो एयरलाइन (IndiGo airline) के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग महाराष्ट्र के नागपुर के हवाई अड्डे पर करानी पड़ी है।  विमान में 50 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2022 12:36 PM IST / Updated: Apr 04 2022, 06:35 PM IST

नागपुर। इंडिगो एयरलाइन (IndiGo airline) के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सोमवार शाम को महाराष्ट्र के नागपुर के हवाई अड्डे पर करानी पड़ी है। फ्लाइट संख्या 6E7074 अहमदाबाद से लखनऊ जा रही थी। उड़ान के दौरान पायलट को केबिन क्रू ने विमान से धुआं निकलने की सूचना दी। विमान के केबिन में सफेद रंग का धुआं दिखा था, इसके साथ ही जलने की गंध भी आ रही थी।

विमान ने अहमदाबाद से सुबह करीब 7:45 बजे उड़ान भरी थी। सुबह करीब 8:33 बजे विमान से धुंआ निकलने की सूचना पायलट को मिली। इसके बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला लिया। विमान को नागपुर में उतारा गया। विमान में 50 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद यात्रियों को टर्मिनल में ले जाया गया। इसके बाद यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार दिल्ली या लखनऊ पहुंचाया गया। कुछ यात्रियों ने लखनऊ तक की यात्रा स्थगित कर दी। इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नागपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ान की आपात लैंडिंग की जांच के आदेश दिए हैं। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें- सैन्य अभ्यास वरुण-2022 में भारत और फ्रांस की नेवी ने सीखा दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का तौर-तरीका

रांची एयरपोर्ट पर 2 अप्रैल को विमान में आई थी खामी
बता दें कि इससे पहले दो अप्रैल को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में तकनीकी खामी आई थी। विमान कोलकाता के लिए टेकऑफ करने जा रहा था तभी एसी बंद हो गया और तेज आवाज आई। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया था। उस विमान में 62 यात्री सवार थे। गौरतलब है कि भारत में इंडिगो के विमान सबसे अधिक उड़ान भरते हैं। घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.3 फीसदी है। यह कंपनी देशभर के करीब तीन चौथाई एयरपोर्ट से अपने विमानों को ऑपरेट करती है। 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से इतनी प्रभावित हुईं कि 50 लाख की संपत्ति कर दी नाम, जानें कौन हैं ये महिला
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts